फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Gold Price Today: buy gold and silver in cheap

सोना चांदी खरीदने का सबसे शानदार मौका, सस्ते में हो जाएगी खरीदारी

Mon, 15 Apr 2019 04:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 15 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Gold Price Today: buy gold and silver in cheap
- फोटो : pexels.com

शादियों के सीजन की शुरुआत बस होने ही वाली है। ऐसे में सोने की मांग भी बढ़ रही है। अगर आपने अब तक अपने लिए सोना नहीं खरीदा है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। जानकारों की मानें तो अगले दो से तीन महीने में सोने में 2 हजार से 3 हजार रुपये की तेजी देखने को मिल सकती है इसलिए अगर आप अभी सोने की खरीदारी करेंगे तो आपको सोना सस्ते में मिल जाएगा। 

विज्ञापन

सोने की खरीदारी का सबसे उचित समय

इस संदर्भ में केडिया कमोडिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता और रुपये में कमजोरी की वजह से अगले 2 महीने में सोने में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। उनका मानना है कि अगले दो महीने में हाजिर बाजार में सोने का भाव बढ़कर 35,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर भी पहुंच सकता है। मौजूदा समय में सोना 32,600 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर मिल रहा है। 

विज्ञापन


वहीं वायदा बाजार में अगले 2 महीने में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने का भाव बढ़कर 34,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो सकता है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोने का भाव 31,800 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gold Price Today: buy gold and silver in cheap

ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर लगी रोक

इतना ही नहीं, फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भी रोक लगा दी है। ऐसा कहना है आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक्स ब्रोकर्स लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का। उनका मानना है कि आने वाले समय में सोने के साथ साथ चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हो सकती है। त्रिवेदी का कहना है कि जून तक एमसीएक्स पर चांदी का भाव बढ़कर 40,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकता है, जो अभी 37,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।

सेंसेक्स ने मारी बाजी

16 अप्रैल 2018 से 15 अप्रैल 2019 यानि पिछले एक साल में सोने ने 1.98 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी बेचने से लोगों को ज्यादा मुनाफा नहीं हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने पिछले एक वर्ष में 28.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed