फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   budget effect uidai makes aadhaar updation chargeable, will have to shell out 18 percent gst

बजट इफेक्टः UIDAI ने दिया झटका, अब आधार डिटेल अपडेट कराने पर देना होगा पैसा, लगेगा 18 फीसदी जीएसटी

Mon, 05 Feb 2018 04:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
budget effect uidai makes aadhaar updation chargeable, will have to shell out 18 percent gst

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट पेश किए जाने के पश्चात इसका सबसे ज्यादा असर आपको आधार डिटेल अपडेट कराने पर पड़ेगा। अब आधार में किसी भी तरह की डिटेल्स को फ्री में अपडेट कराने के दिन गए।

विज्ञापन


आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इसके लिए नए चार्ज की घोषणा कर दी है। यूआईडीएआई ने सभी प्रकार की सर्विस के लिए लोगों को 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। 
विज्ञापन


बच्चों के लिए होगा फ्री
बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट कराने में किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। हालांकि बड़ों को अपनी किसी भी डिटेल्स में अपडेशन कराने पर कम से कम 30 रुपये खर्च करने होंगे। यह नियम दोनों तरह की डिटेल्स (बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक) दोनों पर लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए खर्च करने होंगे 25 रुपये + टैक्स

budget effect uidai makes aadhaar updation chargeable, will have to shell out 18 percent gst
aadhaar

यूआईडीएआई ने कहा है कि लोगों को डिटेल्स अपडेट कराने के लिए 25 रुपये फीस और 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। इससे पहले आधार डिटेल्स अपडेट कराने पर किसी तरह का जीएसटी नहीं लगता था। डेमोग्राफिक डिटेल्‍स में नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, जेंडर और ईमेल अपडेशन शामिल होगा।  

कार्ड का प्रिंट निकालने के लिए खर्च होंगे 20 रुपये
यूआईडीएआई ने कहा है कि कार्ड का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट आउट चार्ज 10 रुपये है, वहीं कलर प्रिंट आउट निकालने के लिए 20 रुपये खर्च करने होंगे। इससे पहले आधार का सेंटर पर जाकर किसी भी तरह का अपडेशन कराना फ्री था, लेकिन कई प्राइवेट सेंटर लोगों से चार्ज वसूल रहे थे। अब यूएडीएआई ने साफ-साफ बता दिया है कि किन सर्विस पर चार्ज लगेगा और किन पर नहीं। 

न करें ज्यादा का भुगतान
यूआईडीएआई ने लोगों को आगाह भी किया है कि तय चार्ज से ज्यादा का भुगतान न किया जाए। वहीं अगर कोई सेंटर पर आपसे फ्री आधार सर्विसेज पर शुल्क ले या फिर चार्ज वाली सेवाओं पर तय रेट से ज्यादा मांगे तो 1947 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। या फिर help@uidai.gov.in पर मेल भी किया जा सकता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed