फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   big bazaar goes digital to take on ecommerce companies, will get offers on selected days

ई-कॉमर्स कंपनियों से टक्कर लेने के लिए बिग बाजार भी हुआ डिजिटल, इन खास दिनों पर मिलेगा ऑफर

Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
big bazaar goes digital to take on ecommerce companies, will get offers on selected days

ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे कि फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी कंपनियों से टक्कर लेने के लिए देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बिगबाजार भी डिजिटल हो गया है। हालांकि कंपनी अपनी वेबसाइट पर केवल कुछ खास दिनों के वक्त ऑफर निकालेगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। 

विज्ञापन


इन दिनों के लिए मिलेगा ऑफर

हालांकि ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट से ऑफर केवल कुछ खास दिनों में मिलेगा। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उसका टारगेट केवल युवा वर्ग है, जो सबसे ज्यादा इस वक्त ऑनलाइन सामान खरीदता है। कंपनी के अनुसार सेल ऑफर, डिस्काउंट सीजन व खास दिनों पर ही वेबसाइट से सामान खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन


12 हजार पिनकोड पर सामान की डिलीवरी

कंपनी फिलहाल 12 हजार पिनकोड पर सामान की डिलीवरी कर रही है। इससे वो देश के 70 फीसदी ऐसे इलाकों में भी सामान भेज रही है, जहां पर उसका स्टोर नहीं है। कंपनी ने कहा कि युवा वर्ग उसका सबसे बड़ा टारगेट है, क्योंकि आजकल खरीदारी में उसकी चलती भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर में लगाए 650 से ज्यादा कियोस्क

कंपनी ने वेबसाइट पर डिलीवरी के लिए अपने कई स्टोर्स पर 650 से ज्यादा कियोस्क भी लगाए हैं, जहां पर प्रमोटर टैबलेट के जरिए लोगों को सामान खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 


160 से ज्यादा शहरों में स्टोर

कंपनी के 160 से ज्यादा शहरों में कंपनी के 275 से अधिक स्टोर हैं। कंपनी ने कहा है कि खास दिनों में स्टोर्स में काफी भीड़ हो जाती है, जिसकी वजह से कई लोग सामान नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा फायदा देने के लिए विशेष दिनों में ऑनलाइन बिक्री करने से ग्राहकों को भी उनका पसंदीदा सामान आसानी से मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed