{"_id":"b133d8f8fbc71dfd3c57e44aabd9240f","slug":"become-online-seller-in-1-minute-by-shopo-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्नैपडील के शॉपो से 1 मिनट मे बनें ऑनलाइन सेलर","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
स्नैपडील के शॉपो से 1 मिनट मे बनें ऑनलाइन सेलर
Updated Thu, 16 Jul 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन रिटेल में कारोबार करने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है ये ऐप आपको एक मिनट में सेलर बना देगा। ऑनलाइन रिटेल स्नैपडील ने कारोबार में विस्तार करते हुए सेलर्स के लिए नया ऐप शॉपो लांच किया है। इस ऐप से सेलर्स और बायर्स एक दूसरे से सीधे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
स्नैपडील के अनुसार शॉपो मोबाइल मार्केटप्लेस ऐप है। ये उन छोटे कारोबारियों के लिए मददगार साबित होगा जो बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल पर नहीं आ सकते। शॉपो ऐप छोटे कारोबारियों को जीरो-कमीशन मार्केटप्लेस पर लाता है। चैट बेस्ड ऐप शॉपो की मदद से ये बिजनेसमैन सीधे अपने कस्टमर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
स्नैपडील के मुताबिक ये ऐप सेलर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बनाएगा और रजिस्टर होने के लिए उन्हें कोई खर्च नहीं करना होगा।
सेलर खुद तय करें कीमत
शॉपो ऐप से अब तक करीब 4500 कारोबारी जुड़े चुके हैं और करीब 30,000 सामानों की लिस्टिंग हो चुकी है।
कंपनी के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए जो भी सामान बेचे जाएंगे, उनकी कीमत, उन पर ऑफर और डिलीवरी सेलर ही तय करेंगे।
स्नैपडील के अनुसार शॉपो पर रजिस्ट्रर करना बहुत ही आसान है कोई भी केवल एक मिनट में इसका सदस्य बन सकता है। इस पर रजिस्टर करके सेलर यह समझे की वह एक ऑनलाइन शॉप खोल रहा है।
कंपनी को आशा है कि इस ऐप से लाखों लोगों को फायदा होगा।