'एवेंजर्स एंडगेम' ने तोड़ा भारत में रिकॉर्ड, ऑनलाइन बिके 25 लाख से ज्यादा टिकट
मार्वल स्टूडियो द्वारा बनाई गई फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले 25 लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बिक्री ऑनलाइन हो गई है। यह फिल्म भारत में 26 अप्रैल को रिलीज होगी।
हर सेकंड बुक हुए 18 टिकट
लोगों की दिवानगी इस कदर थी,कि सभी तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हर सेकंड 18 टिकटों की बुकिंग देखने को मिली। यह फिल्म टूडी और थ्री डी में देश भर के सभी प्रमुख मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थियटेर में प्रदर्शित होगी।
पूरे हफ्ते रहेगी एडवांस बुकिंग
बुकमाईशो के सीओओ आशीष सक्सेना ने कहा कि दर्शकों की मांग पर इस फिल्म के लिए पूरे हफ्ते एडवांस बुकिंग की सुविधा मिलेगी। बुकिंग को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म पहले हफ्ते कमाई के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
फैंस शेयर कर रहे हैं वीडियो
'एवेंजर्स एंडगेम' फिल्म की दीवानगी इस हद तक पहुंच गई है कि अब फैंस सोशल मीडिया पर इसकी रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग का लेकर वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जा रही है। ज्यादातर शो बुक हो चुके हैं।
यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है। जिसमें थानोस बाकी के सुपरहीरोज को चैंलेज देगा। इस फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज होगी। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं।