Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Amul sent legal notice to google india of fraud advertisement at search engine

अमूल ने गूगल को भेजा कानूनी नोटिस, कंपनी के विज्ञापनों से हो रही है धोखाधड़ी

Thu, 17 Jan 2019 12:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 17 Jan 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Amul sent legal notice to google india of fraud advertisement at search engine

देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने गूगल इंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है। अमूल ने कहा है कि गूगल ने अपने सर्च इंजन पर कंपनी के फर्जी विज्ञापनों को चलाया और उससे कमाई भी की। लेकिन इससे आम जनता धोखाधड़ी का शिकार हो गई। 

विज्ञापन

सितंबर से चल रहे थे विज्ञापन

अमूल ब्रांड को संचालित करने वाली कंपनी गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने कहा है कि कई लोग अमूल के नाम का प्रयोग करके सिंतबर 2018 से गूगल पर फर्जी विज्ञापन चला रहे हैं। इन विज्ञापनों के लिए कंपनी अमूल फ्रैंचाइजी, अमूल पार्लर और अमूल डिस्ट्रीब्यूटर जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

विज्ञापन

अमूल का नाम हो रहा है खराब

इन फर्जी विज्ञापनों के जरिए अमूल का नाम खराब हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि विज्ञापन देखकर लोग इसको सही समझ लेते हैं और डिस्ट्रीब्यूटर या पार्लर खोलने के लिए पैसा भी जमा करा देते हैं। गूगल अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म पर बिना बैकग्राउंड चेक किए केवल कमाई के मकसद से ऐसे फर्जी विज्ञापनों को चला देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने अमूल द्वारा नोटिस मिलने के बाद कहा है कि वो इस मामले को देख रहे हैं। अमूल का कहना है कि लोगों को 25 हजार रुपये से लेकर के 5 लाख रुपये मांगे जाते हैं। 

ऐसे हो रही है धोखाधड़ी

अमूल का कहना है फर्जी विज्ञापनों पर क्लिक करने के बाद फर्जी वेबसाइट्स पर लोगों से एक फॉर्म भरवाया जाता है। लोगों द्वारा फॉर्म भरने के बाद बैंक खातों में पैसा जमा करने को कहा जाता है। पैसा जमा करने के बाद जो लोग आवेदन करते हैं, उनके पास फोन कॉल आने बंद हो जाते हैं। इसके बाद लोग अमूल के आणंद स्थित मुख्य कार्यालय पर संपर्क करते हैं , जहां उन्हें उनके साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed