{"_id":"5ef9768a8ebc3e42e827a793","slug":"amazon-india-to-provide-jobs-to-20-thousand-people-in-consumer-services-on-temporary-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 20 हजार लोगों को अस्थायी आधार पर नौकरी दे रही अमेजन इंडिया, यहां होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
खुशखबर: 20 हजार लोगों को अस्थायी आधार पर नौकरी दे रही अमेजन इंडिया, यहां होंगी नियुक्तियां
Mon, 29 Jun 2020 10:35 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
अमेजन
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह भारत और अन्य देशों में 20 हजार लोगों को अस्थायी आधार पर नौकरियां देने जा रही है। ग्राहक सेवा संगठन में कंपनी यह अवसर दे रही है।
विज्ञापन
यहां होंगी नियुक्तियां
इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि ये नियुक्तियां उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए की जा रही हैं। अगले छह महीनों में हैदराबाद, पुणे, नोएडा, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, मंगलूरू, इंदौर, भोपाल और लखनऊ में ये नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक दिन की राहत के बाद आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत
विज्ञापन
मिलेगी घर से काम करने की सुविधा
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अधिकांश पद अमेजन के 'वर्चुअल ग्राहक सेवा' कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इसके तहत घर से काम करने की सुविधा दी जाती है। इनके लिए न्यूनतम शैक्षणिक अहर्ता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होगी और अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु या कन्नड़ में दक्षता की आवश्यकता होगी।
छह महीनों में बढ़ेगी ग्राहकों की संख्या
ये लोग ई-मेल, चैट, सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेवाएं देंगे। अमेजन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता सेवा) अक्षय प्रभु ने कहा कि, 'हम लगातार उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को लेकर ग्राहक सेवा संगठन की जरूरतों को पूरा करने के लिए मूल्यांकन कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि अगले छह महीनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी।'