{"_id":"5d1239638ebc3e3cae788e6d","slug":"amazon-india-amit-agrawal-becomes-new-chairman-of-iamai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन इंडिया के प्रमुख अमित अग्रवाल बने IAMAI के नए चेयरमैन","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
अमेजन इंडिया के प्रमुख अमित अग्रवाल बने IAMAI के नए चेयरमैन
Tue, 25 Jun 2019 08:40 PM IST
paliwal पालीवाल
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारत में प्रमुख अमित अग्रवाल को इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) का नया चेयरमैन बनाया गया है। वह गूगल इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक राजन आनंदन का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
आईएएमएआई ने मंगलवार को बयान में कहा कि अग्रवाल ने ऐसे समय यह दायित्व संभाला है जबकि उद्योग वृद्धि की राह पर है और देश में इंटरनेट का प्रयोग करने वालों की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रेवल पोर्टल यात्रा.कॉम के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव शिरिंगी आईएएमएआई के नए वाइस चेयरमैन होंगे। वह मेकमाईट्रिप के संस्थापक एवं समूह सीईओ दीप कालरा का स्थान लेंगे। नई परिषद का कार्यकाल दो साल का होगा।
विज्ञापन