फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon can buy flipkart soon as market speculates biggest ever deal

फ्लिपकार्ट को खरीद सकता है अमेजॉन, 5 बिलियन डॉलर का निवेश करने का प्लान

Wed, 04 Apr 2018 04:42 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
amazon can buy flipkart soon as market speculates biggest ever deal
flipkart

देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां एक हो सकती हैं। इससे इस सेक्टर में चल रही  प्रतिस्पर्धा के खत्म होने की संभावना है। विश्व की सबसे बड़ी ई-रिटेलर कंपनी अमेजॉन जल्द ही फ्लिपकार्ट को खरीदने के लिए बोली लगा सकता है।

विज्ञापन


फ्लिपकार्ट अभी दुनिया के सबसे बड़े रिटेल चेन वॉलमार्ट से गठजोड़ की बातचीत कर रहा है। दरअसल, ऐमजॉन और वॉलमार्ट, दोनों ही अमेरिकी कंपनियां हैं जो भारत के ऑनलाइन रिटेल स्पेस में अपना दबदबा कायम करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


अमेजॉन करेगी 5 बिलियन डॉलर का निवेश
अमेजॉन की भारतीय बाजार पर नजर काफी पहले से है। वह अपने एक्सपेंशन प्लान को लेकर भी गंभीर है। उसने भारतीय बाजार में करीब 5 अरब डॉलर के निवेश की योजना भी बना रखी है। ऐसे में अगर फ्लिपकार्ट के साथ डील होती है तो उसका करीब 70 फीसदी भारतीय बाजार पर कब्जा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डील होने पर यह है सस्पेंस

amazon can buy flipkart soon as market speculates biggest ever deal
अमेजॉन

हालांकि अमेजॉन ने इस तरह की किसी भी डील की संभावना को खारिज किया है, जबकि फ्लिपकार्ट की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है। बिजनेस न्यूजपेपर मिंट के मुताबिक फ्लिपकार्ट की डील वॉलमार्ट के साथ होने की ज्यादा संभावना है। मीडिया खबरों के मुताबिक, फ्लिपकार्ट में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए वॉलमार्ट उससे बातचीत कर रही है। 

21 अरब डॉलर की कंपनी है फ्लिपकार्ट
अगर वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट से डील हो जाती है तो इससे अमेजन के खिलाफ वह अधिक ताकत के साथ मुकाबला कर पाएगी, क्योंकि पिछले काफी समय से दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इसे अमेजन के लिए इसलिए भी चुनौती माना जा सकता है क्योंकि अमेजन भारत में आक्रामक तरीके से विस्तार कर रही है।

कंपनी ने यहां 5 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। फ्लिपकार्ट में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील की कुल वैल्यू 21 बिलियन डॉलर की आंकी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed