फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Acquisition Of future group Will strengthen Reliance in retail market amazon flipkart taking steps

रिटेल कारोबार में रिलायंस को टक्कर देने के लिए बीमा और सोना बेचेगी अमेजन

Thu, 03 Sep 2020 01:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Sep 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Acquisition Of future group Will strengthen Reliance in retail market amazon flipkart taking steps
रिटेल सेक्टर - फोटो : pixabay

कोरोना काल में मुकेश अंबानी एक के बाद एक बड़ी डील किए जा रहे हैं। पिछले दिनों टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन क्षेत्र में कई मेगा डील करने के बाद मुकेश अंबानी ने रिटेल सेक्टर में बड़ा सौदा किया। उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने फ्यूचर ग्रुप का रिटेल, होलसेल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस बिजनेस 24 हजार 713 करोड़ में खरीदा है। 

विज्ञापन


इससे कंपनी की रिटेल कारोबार में स्थिति और भी मजबूत हो गई है। भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए रिलायंस रिटेल अपने पांव मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन


और मजबूत होगी रिलायंस की उपस्थिति- मूडीज 
इसपर मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा कि फ्यूचर ग्रुप के उपभोक्ता कारोबार यानी बिग बाजार के अधिग्रहण से खुदरा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस की उपस्थिति और मजबूत होगी। रेटिंग एजेंसी के अनुसार, यह सौदा क्रेडिट के लिहाज से सकारात्मक है। यह रिलायंस की आय को भी विस्तृत बनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई रणनीतियां तैयार कर रहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट
रिटेल बाजार में रिलायंस की पकड़ मजबूत होते देख दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट नई रणनीतियां तैयार कर रही हैं। दोनों कंपनियों ग्राहकों को नई सुविधाएं देने के लिए कदम उठा रही हैं। इसके मद्देनजर अमेजन ने अपने पोर्टफोलियो में बीमा और सोने को भी शामिल कर लिया है। वहीं फ्लिपकार्ट अब होलसेल में किराना बेचने जा रही है।  


रिलायंस की खुदरा विक्रेताओं को अपने साथ जोड़कर व्हॉट्सएप के जरिए ग्राहकों तक सामान पहुंचाने की योजना है। 

बीमा और सोना बेचेगी अमेजन
दिग्गज कंपनी अमेजन ने भारत में अपने पोर्टफोलियो में ऑटो बीमा और सोने को शामिल किया है। इसके अतिरिक्त हाल ही में कंपनी ने अमेजन पे डिजिटल वॉलेट भी लॉन्च किया था। साथ ही छोटे व मझोले कारोबारियों को जोड़ने के लिए और परिचालन और विकास में मदद करने के लिए कंपनी इस साल 18 अरब डॉलर का निवेश भी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed