फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   aamir khan will be the brand ambassador of snapdeal

स्नैपडील के लिए सामान बेचते नजर आएंगे आमिर खान!

Wed, 18 Mar 2015 12:40 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
aamir khan will be the brand ambassador of snapdeal

ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। माना जा रहा है कि इसके लिए कंपनी आमिर खान को 15-20 करोड़ रुपए देगी।

विज्ञापन


स्नैपडील आमिर खान को अपने एक कैंपेन के जरिए ब्रांड अंबेसडर के तौर पर लॉन्च करेगी, जिसे टेलीविजन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा।

आपको बता दें कि आमिर खान ब्रांड चुनने में काफी सोच-विचार करते हैं। इससे पहले आमिर कोका कोला, सैमसंग, गोदरेज, टाटा स्काई और टाइटन घड़ी के ब्रांड अंबेसडर रह चुके हैं।

विज्ञापन

अगले सप्ताह शुरू होगा कैंपेन

aamir khan will be the brand ambassador of snapdeal

आमिर को लॉन्च करने वाला स्नैपडील का नया कैंपेन लियो बर्नेट (Leo Burnett) ने बनाया है। इस पर खर्च की गई राशि करीब 100 करोड़ रुपए है। हालांकि, लियो ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

इस नए कैंपेन के अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। दिवाली के समय दिखाए गए स्नैपडील के कैंपने में करीब 20 सेलेब्रिटी थे, जो ब्रांड प्रमोशन का काम कर रहे थे। इसमें आलोक नाथ, हर्षा भोगले, मंदिरा बेदी और कई अन्य लोग थे।

माना जा रहा है कि स्नैपडील चीन के ई-कॉमर्स दिग्गज अलीबाबा से करीब 6,200 करोड़ रुपए की फंडिंग पर बातचीत कर रही है। पिछले साल अक्टूबर में ही कंपनी ने जापान के सॉफ्ट बैंक से करीब 3,800 करोड़ रुपए जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed