फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   LPG Cylinder Price Today: Oil Marketing Companies Slash Price of Commercial LPG Cylinders Know Rates

राहत की खबर: फिर घटीं वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें, दो महीनों में इतनी हुई दामों में कटौती

Mon, 01 May 2023 09:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 09:33 AM IST
सार

LPG Gas Cylinder Price Today: पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल, मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन
LPG Cylinder Price Today: Oil Marketing Companies Slash Price of Commercial LPG Cylinders Know Rates
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

विस्तार

गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर कटौती हुई है। खबरों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1856.50 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। हाल ही में, दिल्ली में 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई थी। यह सिलेंडर 2,028 रुपये में मिलने लगे थे। हालांकि तब भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन


देश की गैस कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल मार्च में व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 350.50 प्रति यूनिट की दर से इजाफा हुआ था और घरेलू सिलेंडर की कीमत भी 50 रुपये प्रति की दर से बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल एक जनवरी को भी व्यावसायिक सिलेंडर में 25 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बीते साल सितंबर माह में आखिरी बार 91.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से घटे थे। 


एक अगस्त 2022 को भी सिलिंडर के दाम में 36 रुपये प्रति यूनिट की दर से गिरावट आई थी। वहीं 6 जुलाई को व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 8.5 प्रति यूनिट की दर से कमी की गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed