फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Oil companies review import contracts with Saudi Arabia

सऊदी अरब के साथ आयात अनुबंधों की समीक्षा करें तेल कंपनियां

Sat, 03 Apr 2021 01:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 01:14 AM IST
सार

  • उत्पादन में कटौती पर तनाव के बीच सरकार ने तेल कंपनियों को दिया निर्देश

विज्ञापन
Oil companies review import contracts with Saudi Arabia
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock

विस्तार

कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर तनाव के बीच सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से सऊदी अरब के साथ आयात अनुबंधों की समीक्षा करने को कहा है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कच्चे तेल के उत्पादकों के गठजोड़ को तोड़ने, कीमतों और अनुबंधों की शर्तों को अनुकूल करने के लिए इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) से कहा गया है कि वे अनुकूल शर्तों के साथ पश्चिम एशिया के बाहर से तेल आपूर्ति का प्रयास करें।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि परंपरागत रूप से सऊदी अरब और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के उत्पादक हमारे प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। लेकिन उनकी शर्तें सामान्य तौर पर खरीदारों के खिलाफ होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपेक के कीमतें बढ़ाने के लिए उत्पादन घटाने के फैसले के बाद सऊदी अरब और अन्य उत्पादकों के पास आपूर्ति घटाने का विकल्प होता है। इसकी कीमत उपभोक्ताओं को चुकानी पड़ती है। भारत अपनी कच्चे तेल की 85फीसदी जरूरत आयात से पूरी करता है। 


भारत ने की उत्पादन बढ़ाने की वकालत
भारत ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की वकालत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था के सुधार पर असर पड़ रहा है। इसलिए कच्चे तेल की आपूर्ति बाजार के हिसाब से तय होनी चाहिए। यह कृत्रिम तरीके से प्रबंधित नहीं होनी चाहिए बल्कि बाजार पर आधारित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत ओपेक और इसके संगठनों से इस साल की शुरुआत से ही कच्चे तेल के उत्पादन पर लगाए नियंत्रण में ढील देने की अपील कर रहा है। हालांकि, पिछले सप्ताह उत्पादन में की गई कटौती काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed