फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nitin Gadkari says rating system is necessary for MSMEs, loans will be available easily

काम की बात:  नितिन गडकरी ने कहा- एमएसएमई के लिए रेटिंग सिस्टम जरूरी, आसानी से मिलेगा कर्ज

Wed, 30 Jun 2021 08:37 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 08:37 AM IST
सार

  • केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की सालाना टर्नओवर और जीएसटी रिकॉर्ड के आधार पर रेटिंग की जानी चाहिए। इससे निगरानी का पारदर्शी और आसान तंत्र विकसित होगा और बैंकों से कर्ज मिलने में भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
Nitin Gadkari says rating system is necessary for MSMEs, loans will be available easily
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

छोटे-मझोले उद्यमों के सेहत की वास्तविक स्थिति पर नजर रखने और बैंकों से आसान कर्ज दिलाने के लिए उनकी रेटिंग की जाएगी। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को क्षेत्र की प्रभावी निगरानी के लिए रेटिंग सिस्टम की जरूरत बताई है।

विज्ञापन


केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की सालाना टर्नओवर और जीएसटी रिकॉर्ड के आधार पर रेटिंग की जानी चाहिए। इससे निगरानी का पारदर्शी और आसान तंत्र विकसित होगा और बैंकों से कर्ज मिलने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


दुनिया अभी निवेश के लिए भारत की तरफ देख रही है और प्रभावी रेटिंग सिस्टम से एमएसएमई को इसका लाभ मिल सकता है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का उद्यमों को जल्द लाभ दिलाने के लिए सिडबी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, फैसला होने के तीन महीने के भीतर इसका लाभ मिल जाना चाहिए। गडकरी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत की जीडीपी में एमएसएमई की हिस्सेदारी 30 फीसदी है और यह 11 करोड़ लोगों को रोजगार देती है, जो कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। लिहाजा इस क्षेत्र की वृद्धि के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed