फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   nirmala sitharaman Says No claimants of Rs 32,455 crore kept with banks and insurance companies

बैंक, बीमा कंपनियों के पास पड़े हैं 32,455 करोड़, कोई दावेदार नहीं : निर्मला सीतारमण

Wed, 03 Jul 2019 05:52 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman Says No claimants of Rs 32,455 crore kept with banks and insurance companies
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : सोशल मीडिया
देश के बैंकों और बीमा कंपनियों के पास पड़ी करीब 32455 करोड़ राशि का कोई दावेदार नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दावारहित जमा राशि में पिछले साल 26. 8 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो लगभग 14578 करोड़ रुपये है। इसके अलावा जीवन बीमा कंपनियों के पास सितंबर 2018 तक करीब 16,887 करोड़ रुपये की जमा राशि पर दावा करने वाला कोई नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं अन्य बीमा कंपनियों के पास 989.6 करोड़ दावारहित राशि जमा है। उन्होंने सदन को बताया कि इस राशि के दावेदार मिलने पर ब्याज सहित उनका भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में बैंकों के पास जमा दावारहित राशि 11494 करोड़ रुपये थी और 2016 में यह रकम 8928 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन

आरबीआई ने शुरू की योजना


वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि बैंकों में दावारहित राशि को देखते हुए आरबीआई ने 2014 में जमाकर्ता शिक्षण एवं जागरुकता फंड (डीईएएफ) की योजना शुरू की थी। इसके तहत 10 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय पड़े खातों में जमा राशि पर ब्याज की गणना करने के बाद इसे डीईएएफ में डाल दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई ग्राहक कभी दावा करता है तो बैंक ब्याज के साथ उसे भुगतान कर देते हैं और फिर डीईएएफ से रिफंड का दावा करते हैं। इस राशि पर पहले चार फीसदी ब्याज दिया जाता था जिसे एक जुलाई 2018 से इसे 3.5 फीसदी कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed