फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nirmala Sitaraman PC on economic package announced by PM Modi

राहत पैकेज: वित्त मंत्रालय ने क्या-क्या बड़े एलान किए, इन बिंदुओं से समझें

Wed, 13 May 2020 06:22 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 13 May 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitaraman PC on economic package announced by PM Modi
वित्त मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेेंस - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के बारे में आज वित्त मंत्रालय ने विस्तार से ब्यौरा दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में विस्तार से जानकारी देते हुए लघु एवं कुटीर उद्योगों (एमएसएमई) को लेकर राहत भरी घोषणाएं कीं। साथ ही कर्मचारियों के ईपीएफ योगदान और टीडीएस में भी बड़ी राहत का एलान किया।  
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की बड़ी घोषणाएं  
  • एमएसएमई के लिए 6 कदम उठाए जा रहे हैं, एमएसएमई को तीन लाख करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा। 31 अक्तूबर से लोन मिलेगा।  
  • 100 करोड़ वाली एमएसएमई यूनिट को लोन में राहत मिलेगी।  
  • बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ रुपये तक का लोन। 
  • 45 लाख एमएसएमई को इससे फायदा होगा। 
  • एक साल तक मूल धन नहीं चुकाना होगा। 
  • एनपीए वाले एमएसएमई को भी मिलेगा लोन।
  • विस्तार करने वाले एमएसएमई को 50 हजार करोड़, तनाव वाले एमएसएमई को 20 हजार करोड़। 
  • फायदे के लिए एमएसएमई की परिभााषा में बदलाव। 50 करोड़ के टर्नओवर वाली यूनिट को एमएसएमई मानेंगे। 10 करोड़ के निवेश को लघु उद्योग मानेंगे। 1 करोड़ निवेश, 5 करोड़ टर्नओवर वाली यूनिट को सूक्ष्म उद्योग मानेंगे। 
  • विज्ञापन
  • विदेशियों की जगह देसी कंपनियों को काम। 200 करोड़ रुपये तक के सरकारी टेंडर में ग्लोबल टेंडर नहीं।  
  • 15 हजार रुपये से कम वेतन वालों का ईपीएफ अगस्त तक सरकार देगी। 
  • कर्मचारियों के लिए अगले तीन महीने यानि अगस्त तक 12 की जगह 10 फीसदी ईपीएफ योगदान। लेकिन सरकारी कर्मचारियों के लिए 12 फीसदी ही रहेगा। 
  • 72 लाख कर्मचारियों को ईपीएफ में राहत। 
  • एनबीएफसी के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की स्कीम।
  • बिजली वितरण कंपनियों के लिए 90 हजार करोड़ रुपये की मदद। 
  • सरकारी ठेकेदारों को 6 महीने का विस्तार दिया जाएगा। 
  • टीडीएस में 25 फीसदी कटौती, टैक्स में 100 रुपये देते थे, अब 75 रुपये देने होंगे। जनता को 50 हजार करोड़ रुपये का फायदा। 
  • आईटीआर भरने की तारीख को 30 नवंबर 2020 तक बढ़ाया जाएगा।  
  • निर्माण के काम के लिए छह महीने तक के लिए एक्सटेंशन दिया जा रहा है। निर्धारित समय में किए जाने वाले काम को तय तारीख से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed