फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   nifty crosses 9700 mark for the first time before rbi reserve policy announcement

9700 के पार पहली बार पहुंचा निफ्टी, RBI समीक्षा नीति से पहले सेंसेक्स में भी दिखी तेजी

Tue, 06 Jun 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 06 Jun 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
nifty crosses 9700 mark for the first time before rbi reserve policy announcement
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समीक्षा नीति के दो दिन पहले बाजार ने खुलते ही जोरदार शुरुआत की है। पहली बार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी खुलने के दो घंटे के अंदर ही 9700 के पार पहुंच गया। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भी 100 अंकों की तेजी के साथ खुला। 

विज्ञापन


वहीं एफएमसीजी स्टॉक्स में बिकवाली देखी जा रही है और आईटीसी के शेयरों में सर्वाधिक लॉस देखा जा रहा है। इसके शेयर 2 फीसदी गिरावट पर हैं। 

जानकारों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजारों में यह तेजी अभी कुछ वक्त और जारी रहेगी। एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज ने सोमवार को कहा था कि निफ्टी इस वर्तमान रैली के दौर में 9800 के स्तर तक पहुंच सकता है।  
विज्ञापन


इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर
जिन स्टॉक्स पर नजर रहेगी उनमें यह प्रमुख हैं:-

यूनाइटेड स्पिरिट्स
सीएलएसए ने यूनाइटेड स्पिरिट्स पर बिकवाली की सलाह दी है। सिटी ने यूनाइटेड स्पिरिट्स पर बिकवाली की सलाह कायम रखते हुए लक्ष्य 1925 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसएल
डॉएश बैंक ने यूएसएल पर निवेश की सलाह कायम रखते हुए लक्ष्य 2850 रुपये प्रति शेयर का तय किया है। क्रेडिट सुइस ने यूएसएल पर आउटपरफॉर्म रेटिंग कायम रखते हुए लक्ष्य 2600 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।

पिडिलाइट 
क्रेडिट सुइस ने पिडिलाइट पर कवरेज शुरू किया है और लक्ष्य 920 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।

आईजीएल 
सिटी ने आईजीएल पर लक्ष्य 1,172 से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस 
सिटी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस पर बिकवाली की सलाह कायम रखते हुए लक्ष्य 18 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed