फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   National Rail Plan of Railways is ready to upgrading railway infrastructure

भारतीय रेलवे की बदलेगी सूरत, चलाई जाएंगी मांग आधारित ट्रेनें

Sat, 19 Dec 2020 02:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Dec 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
National Rail Plan of Railways is ready to upgrading railway infrastructure
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

भारतीय रेलवे ने एक मसौदा (ड्राफ्ट ) तैयार किया है जिसमें पूरे भारतीय रेलवे का आधारभूत ढांचा बदलने की योजना है। नेशनल रेल प्लान के तहत साल 2030 तक माल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाकर 45 फीसदी करने का लक्ष्य है। साथ ही मांग पर आधारित यात्री गाड़ियों को चलाने की योजना भी बन रही है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रेलवे बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में मसौदा तैयार किया गया है। इस मसौदे में 2030 तक साल-दर-साल आधार पर 100 से अधिक स्थानों और यातायात वृद्धि के पूर्वानुमान का मांग मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रेल योजना का अंतिम मसौदा तैयार है और जल्द ही इसे संबद्ध पक्षों को उनके विचार जानने के लिए भेज दिया जाएगा। इसके बाद एक माह के समय में हम इसे अंतिम रूप दे सकेंगे। योजना के तहत माल ढुलाई में हम अपनी हिस्सेदारी को 2030 तक मौजूदा 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि रेलवे कोयला खदानों से संपर्क वाली 20 अतिरिक्त परियोजनाओं को पूरा करने वाला है और दिसंबर 2023 तक रेलवे विद्युतीकरण की 146 परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में रेलवे को बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले साल लगभग 53 हजार करोड़ रुपये पैसेंजर ट्रेनों से कमाई हुई थी, वहीं इस बार अभी तक केवल 4500 करोड़ की कमाई हुई है। पैसेंजर ट्रेनों से कमाई में 87 फीसदी की गिरावट आई है। 


साथ ही माल ढ़ुलाई में रेलवे को 9000 करोड़ रुपये कम मुनाफा हुआ है। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण रेलवे ने इस साल भारी नुकसान उठाया है, क्योंकि अधिकतर पैसेंजर गाड़ियां बंद रहीं और माल ढुलाई भी लॉकडाउन में बहुत ज्यादा प्रभावित रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed