फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Narayan Murthy and wife sudha donated two kg gold conch and tortoise in Tirupati temple

Narayana Murthy: नारायण मूर्ति ने तिरुपति मंदिर में दान किया सोने का शंख और कछुआ, इसका वजन करीब दो किलोग्राम

Tue, 18 Jul 2023 06:04 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 18 Jul 2023 06:04 PM IST
सार

Narayana Murthy: आंध्र सरकार के विशेष सलाहकार राजीव कृष्ण ने बताया कि नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने सोमवार को तिरुमाला में श्री वरुण मंदिर को सोने की धातु से बना खास अभिषेक शंख दान किया। उन्होंने ये कीमती वस्तुएं तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ईओ धर्मा रेड्डी को मंदिर दर्शन के दौरान सौंपी।
 

विज्ञापन
Narayan Murthy and wife sudha donated two kg gold conch and tortoise in Tirupati temple
नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति अक्सर अपने परोपकारी और दान पुण्य के कामों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार मूर्ति दंपती ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति में भगवान बालाजी मंदिर को एक सोने का शंख और एक सोने के कछुए की मूर्ति भेंट की है। 
विज्ञापन


आंध्र सरकार के विशेष सलाहकार राजीव कृष्ण ने एक ट्वीट में बताया कि दोनों ने सोमवार को तिरुमाला में श्री वरुण मंदिर को सोने की धातु से बना खास अभिषेक शंख दान किया। उन्होंने ये कीमती वस्तुएं तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ईओ धर्मा रेड्डी को मंदिर दर्शन के दौरान सौंपी।
विज्ञापन


इन बहुमूल्य स्वर्ण वस्तुओं का वजन करीब दो किलोग्राम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दंपती द्वारा भेंट की गई कीमती वस्तुओं का इस्तेमाल मंदिर में मूर्तियों की सफाई के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति दंपती के बारे में 
नारायण मूर्ति दिग्गजज टेक कंपनी इंफोसिस के संस्थापक हैं और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति एक लेखिका और परोपकारी हैं। इसके अलावा सुधा तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट बोर्ड की सदस्य भी रह चुकी हैं। यह जोड़ा अपने परोपकारी प्रयासों के लिए जाना जाता है। महामारी के दौरान, इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक देने का वादा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उद्यमिता के मूल्य की तुलना में पैसा उनके लिए अपेक्षाकृत कम महत्व रखता है। 


दानवीर कर्ण के चरित्र से प्रभावित हैं नारायण 
नारायण मूर्ति ने हाल ही में खुलासा किया था कि भगवद गीता ने उन्हें प्रेरित किया था और कर्ण अपने 'उदार गुणों' के कारण महाभारत में उनके पसंदीदा पात्र थे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कर्ण के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश की है और उन्होंने इंफोसिस से जमा हुई संपत्ति को अपने सहयोगियों और अन्य कर्मचारियों के साथ खुशी-खुशी बांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed