{"_id":"6074be138ebc3e245801cfed","slug":"microsoft-acquired-nuance-for-16-billion-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया
Tue, 13 Apr 2021 03:09 AM IST
Amit Mandal
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 13 Apr 2021 03:09 AM IST
सार
- माइक्रोसॉफ्ट ने 2019 में नुआंस के साथ भागीदारी की थी
- यह सौदा इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
Microsoft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया है। सौदे के तहत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को 56 डॉलर प्रति शेयर का भुगतान करेगी। यह नुआंस के शुक्रवार को बंद भाव के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने 2019 में नुआंस के साथ भागीदारी की थी। यह सौदा इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है। सौदे को नुआंस के शेयरधारकों से मंजूरी की जरूरत है।
माइक्रोसॉफ्ट का यह 2016 के बाद दूसरा बड़ा सौदा होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने 2016 में लिंक्डइन को 26 अरब डालर में खरीदा था। पिछले सितंबर में उसने वीडियो गेम निर्माता जेनिमैक्स को 7.5 अरब डालर में खरीदा था। इस दौरान मार्क बेंजामिन नुआंस के सीईओ बने रहेंगे।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने एक बयान में कहा कि नुआंस हेल्थकेयर डिलीवरी में एआई (AI) लेयर को उपलब्ध कराती है। एआई टेक्नोलॉजी की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और हेल्थकेयर कंपनी की सबसे जरूरी ऐप्लीकेशन है। नुआंस के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में करीब 23 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
इस डील से पहले माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में, गेमिंग कंपनी जेनिमैक्स मीडिया का अधिग्रहण किया था। इसके साथ कंपनी के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड (Discord) में बायआउट की भी रिपोर्ट्स हैं, जो लाइव ऑडियो इवेंट कराती है। नुआंस के साथ डील माइक्रोसॉफ्ट की दूसरी सबसे बड़ी डील है।