फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Microsoft acquired Nuance for 16 billion dollar

बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया

Tue, 13 Apr 2021 03:09 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Amit Mandal Updated Tue, 13 Apr 2021 03:09 AM IST
सार

  • माइक्रोसॉफ्ट ने 2019 में नुआंस के साथ भागीदारी की थी
  • यह सौदा इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है

विज्ञापन
Microsoft acquired Nuance for 16 billion dollar
Microsoft

विस्तार

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया है। सौदे के तहत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को 56 डॉलर प्रति शेयर का भुगतान करेगी। यह नुआंस के शुक्रवार को बंद भाव के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने 2019 में नुआंस के साथ भागीदारी की थी। यह सौदा इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है। सौदे को नुआंस के शेयरधारकों से मंजूरी की जरूरत है।

माइक्रोसॉफ्ट का यह 2016 के बाद दूसरा बड़ा सौदा होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने 2016 में लिंक्डइन को 26 अरब डालर में खरीदा था। पिछले सितंबर में उसने वीडियो गेम निर्माता जेनिमैक्स को 7.5 अरब डालर में खरीदा था। इस दौरान मार्क बेंजामिन नुआंस के सीईओ बने रहेंगे।  
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने एक बयान में कहा कि नुआंस हेल्थकेयर डिलीवरी में एआई (AI) लेयर को उपलब्ध कराती है। एआई टेक्नोलॉजी की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और हेल्थकेयर कंपनी की सबसे जरूरी ऐप्लीकेशन है। नुआंस के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में करीब 23 फीसदी बढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डील से पहले माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में, गेमिंग कंपनी जेनिमैक्स मीडिया का अधिग्रहण किया था। इसके साथ कंपनी के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड (Discord) में बायआउट की भी रिपोर्ट्स हैं, जो लाइव ऑडियो इवेंट कराती है। नुआंस के साथ डील माइक्रोसॉफ्ट की दूसरी सबसे बड़ी डील है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed