फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Meeting with Walmart CEO fruitful one, had insightful discussions: PM Modi

Narendra Modi: पीएम मोदी बोले- सार्थक रही वॉलमार्ट के सीईओ के साथ मुलाकात, गहन चर्चा हुई

Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 May 2023 10:00 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन के साथ उनकी हालिया बैठक सार्थक रही और इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की।

विज्ञापन
Meeting with Walmart CEO fruitful one, had insightful discussions: PM Modi
Doug McMillon, Narendra Modi - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वॉलमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन के साथ उनकी हालिया बैठक सार्थक रही और इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। मोदी ने यह भी कहा कि वह भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरते हुए देखकर खुश हैं।

विज्ञापन


मैकमिलन ने पिछले सप्ताह पीएम मोदी से मुलाकात की थी। मोदी ने ट्वीट में कहा, वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन के साथ बैठक सार्थक रही। हमने विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरते हुए देखकर खुशी हुई। 
विज्ञापन


वहीं, वॉलमार्ट इंक ने 11 मई को ट्वीट किया था, शानदार बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद। हम 2027 तक भारत  से प्रतिवर्ष 10 अरब डॉलर का निर्यात करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम भारत को खिलौने, सी फूड और अन्य सामानों में  वैश्विक निर्यात नेता बनाने के लिए रसद, कौशल विकास और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलमार्ट इंक ने मैकमिलन के हवाले से एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात ने भारत के साथ मिलकर काम करने के साझा मूल्यों को और मजबूत किया। हम एक साथ मिलकर देश के विनिर्माण विकास का समर्थन करना और अवसर पैदा करना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed