{"_id":"64db7f6863c28b9f8602c423","slug":"mahindra-oja-set-to-transform-farming-in-india-with-the-launch-of-7-revolutionary-lightweight-4wd-tractors-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahindra Tractor: कृषि जगत के लिए महिंद्रा ने लॉन्च किए OJA ट्रैक्टर्स, कम दाम में मिलेंगी SUV जैसी सुविधाएं","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Mahindra Tractor: कृषि जगत के लिए महिंद्रा ने लॉन्च किए OJA ट्रैक्टर्स, कम दाम में मिलेंगी SUV जैसी सुविधाएं
Tue, 15 Aug 2023 07:06 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 15 Aug 2023 07:06 PM IST
सार
Mahindra: महिंद्रा ओजेए 27 हॉर्स पावर ट्रैक्टर की कीमत 5.64 लाख रुपये है, जबकि ओजेए 40 हॉर्स पावर की कीमत 7.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
महिंद्रा ओजेए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिंद्रा समूह ने आधिकारिक तौर पर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में आयोजित एक कार्यक्रम 'फ्यूचरस्केप' में अपने बहुप्रतीक्षित ट्रैक्टर 'महिंद्रा ओजेए' को लॉन्च किया है। मात्रा के हिसाब से महिंद्रा ट्रैक्टर्स की दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है।
विज्ञापन
ओजेए शब्द को संस्कृत के 'ओजस' से लिया गया है। जिसका अर्थ 'एनर्जी का पावरहाउस' है। ओजेए, महिंद्रा का सबसे महत्वकांक्षी वैश्विक हल्का ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म है। इसे भारत के महिंद्रा रिसर्च वैली की इंजीनियरिंग टीमों, महिंद्रा एएफएस के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर और जापान के मित्सुबिशी एग्रीकल्चर मशीनरी के द्वारा 1200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ विकसित किया गया है। नई ओजेए रेंज ट्रैक्टर प्रौद्योगिकी में अत्याधुनिक नवाचार प्रदान करने के लिए कम वजनी 4WD ट्रैक्टर डिजाइन और इंजीनियरिंग में एक परिवर्तनकारी बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
केपटाउन में महिंद्रा ने जिन तीन ओजेए प्लेटफॉर्म्स पर नए ट्रैक्टर्स को लॉन्च किया है, उसमें सब कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट और स्मॉल यूटीलिटी प्लेटफॉर्म्स हैं। 4WD मानक के साथ महिंद्रा ने कॉम्पैक्ट और स्मॉल यूटिलिटी प्लेटफॉर्म पर भारतीय बाजार के लिए सात नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किए गए।
विज्ञापन
महिंद्रा ओजेए 27 हॉर्स पावर ट्रैक्टर की कीमत 5.64 लाख रुपये है, जबकि ओजेए 40 हॉर्स पावर की कीमत 7.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। भारत में अपनी रोमांचक यात्रा शुरू करने के बाद ओजेए रेंज को बाद में उत्तरी अमेरिका, आसियान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, यूरोप और सार्क क्षेत्र में लॉन्च किया जाएगा।
'महिंद्रा एंड महिंद्रा' के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट हेमंत सिक्का ने नई ओजेए ट्रैक्टर रेंज के लॉन्च पर कहा, हल्के ट्रैक्टरों की नई ओजेए रेंज एनर्जी का एक पावरहाउस है, जिसका उद्देश्य प्रगतिशील किसानों को लक्षित करना है। नवाचार और प्रौद्योगिकी के साथ ओजेए ट्रैक्टर, महिंद्रा को वैश्विक ट्रैक्टर उद्योग के 25 फीसदी को संबोधित करने के लिए सशक्त बनाता है, जबकि यूरोप और आसियान जैसे नए बाजार का रास्ता खोलता है।