फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Mahindra cars Rs 36,000 will be expensive from 1 July 

महिंद्रा की कारें एक जुलाई से 36,000 रुपये तक होंगी महंगी 

Thu, 20 Jun 2019 02:47 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Mahindra cars Rs 36,000 will be expensive from 1 July 
Mahindra Cars - फोटो : सांकेतिक
प्रमुख घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कारें अगले महीने यानी जुलाई से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह आगामी एक जुलाई से स्कॉर्पियो, बोलेरो, टीयूवी-300 और एक्सयूवी की कीमतों में 36,000 रुपये तक का इजाफा करेगी। इससे वाहन खरीदारों पर कुछ अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा कि भारत में सभी यात्री वाहनों में एआईएस 145 सुरक्षा मानदंड लागू होने के कारण कीमतों में वृद्धि की जा रही है। 
विज्ञापन


एमएंडएम ने एक बयान में कहा कि वह स्कॉर्पियो, बोलेरो, टीयूवी-300 एवं केयूवी-100 एनएक्सटी की कीमतों में थोड़ा ज्यादा और एक्सयूवी-500 एवं मराजो की कीमतों में मामूली वृद्धि करेगी। उसके मुताबिक, एआईएस 145 सुरक्षा मानदंड के कारण वाहनों में कुछ सुरक्षा फीचर्स लगाना अनिवार्य हो जाता है। इसमें चालक एयरबैग, चालक एवं उसके साथ वाली सीट के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, पार्किंग सेंसर और चालक के लिए ओवरस्पीड अलर्ट जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा पर अधिक जोर

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (वाहन क्षेत्र) राजन वढेरा का कहना है कि सुरक्षा हमारी उत्पाद विकास प्रक्रिया का मुख्य अंग है। हम सुरक्षा से जुड़ी नियमकीय जरूरतों का स्वागत करते हैं। हालांकि, इसके चलते लागत में कुछ वृद्धि हुई है। इसी क्रम में हम अपने कुछ यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि कर रहे हैं। यह एक जुलाई, 2019 से लागू होगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा जरूरी विषय है। इसे लेकर कंपनी नए-नए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed