{"_id":"63f0ebb49aef303ede094043","slug":"mahashivaratri-mukesh-ambani-and-son-akash-ambani-arrived-to-visit-somnath-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: बेटे आकाश के साथ सोमनाथ के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर को दिया डेढ़ करोड़ का दान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
महाशिवरात्रि: बेटे आकाश के साथ सोमनाथ के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर को दिया डेढ़ करोड़ का दान
Sat, 18 Feb 2023 08:46 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:46 PM IST
सार
भगवान के दर्शन के दौरान दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। वहीं, मंदिर के पुजारी ने उन्हें सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला ओढ़ाया।
विज्ञापन
आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां भगवान सोमनाथ के दर्शन के साथ ही मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये का दान भी दिया।
विज्ञापन
भगवान के दर्शन के दौरान दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। वहीं, मंदिर के पुजारी ने उन्हें सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला ओढ़ाया। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंवानी परिवार भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा रखता है। इतना ही नहीं अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्री के रंग में रंगा था अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।
विज्ञापन