फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Lockdown in the second wave has less impact on Indian economy

कोरोना : दूसरी लहर में लॉकडाउन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर हुआ कम असर 

Tue, 18 May 2021 03:20 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 18 May 2021 03:20 AM IST
सार

  • अप्रैल के महीने में सरकार को जीएसटी से रिकॉर्ड 1.42 लाख करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है
  • अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों और विशेषज्ञों का मानना था कि इस वर्ष जीडीपी की वृद्धि दर 12 प्रतिशत के आसपास रहेगी, लेकिन जेपी मॉर्गन ने इसे घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया है जबकि मूडीज के अनुसार, यह 9.3 प्रतिशत रहेगी

विज्ञापन
Lockdown in the second wave has less impact on Indian economy
भारतीय अर्थव्यवस्था

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर की वजह से अलग-अलग प्रदेशों में चल रहा लॉकडाउन भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित तो करेगा, लेकिन यह असर पिछले वर्ष के मुकाबले काफी कम होगा।

विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में हुए देशव्यापी लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था 23.9 प्रतिशत सिकुड़ गई थी। इस बार अधिकतर प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन किया गया है। भले ही बाजार बंद हों, लेकिन औद्योगिक गतिविधियां जारी हैं। यही वजह है कि पिछले वर्ष की तरह कामगारों का पलायन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रेटिंग एजेंसियों ने जीडीपी की वृद्धि दर के आंकड़े घटाए
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों और विशेषज्ञों का मानना था कि इस वर्ष जीडीपी की वृद्धि दर 12 प्रतिशत के आसपास रहेगी। लेकिन जेपी मॉर्गन ने इसे घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया है जबकि मूडीज के अनुसार, यह 9.3 प्रतिशत रहेगी। अप्रैल के महीने में वाहनों की बिक्री 30 प्रतिशत घट गई। जबकि मनरेगा के तहत रोजगार की मांग 2.45 करोड़ हो गई। ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की बिक्री में दहाई अंक में आई कमी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह
अप्रैल के महीने में सरकार को जीएसटी से रिकॉर्ड 1.42 लाख करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। लेकिन यह उससे पिछले महीने हुई आर्थिक गतिविधियों का द्योतक है। ई-वे बिल की संख्या मार्च के सात करोड़ के मुकाबले अप्रैल में 5.8 करोड़ रह गई। स्टील, ईंधन और सीमेंट की खपत में भी गिरावट आई।


सेवा क्षेत्र प्रभावित
लॉकडाउन की वजह से होटल, रेस्टोरेंट्स, यात्रा, पर्यटन जैसे सेवा क्षेत्रों पर काफी असर पड़ा है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता भावना सूचकांक में अप्रैल में 3.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed