फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   iphone launching shows fourth time share slide to new low

iPhone 8, X की लॉन्चिंग के बाद फिर गिरे Apple के शेयर, चौथी बार हुए धड़ाम

Wed, 13 Sep 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 13 Sep 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
iphone launching shows fourth time share slide to new low
iPhone X

एक बार फिर से एप्पल को शेयर मार्केट में झटका देखने को मिला है। आईफोन X, 8 और 8 प्लस की लॉन्चिंग के पहले कंपनी के शेयर काफी तेजी से चढ़े, लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे इन तीन फोन के बारे में एप्पल के सीईओ टिम कुक द्वारा जानकारी दी जाने लगी, वैसे-वैसे शेयर गिरते चले गए और 0.40 फीसदी तक धड़ाम हो गए। 

विज्ञापन


पढ़ें- iPhone X होगा अबतक का सबसे महंगा आईफोन, जानें खासियत
विज्ञापन


हालांकि यह पहली बार नहीं है कि एप्पल के शेयर गिरे हैं। अब तक चार बार ऐसा हो चुका है, जब शेयर बाजार में आईफोन की लॉन्चिंग के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईफोन X की मार्केट में देर से लॉन्चिंग बनी बड़ी वजह
एप्पल के शेयर गिरने में आईफोन X को कंपनी द्वारा नवंबर में लॉन्च करने की वजह सबसे बड़ी वजह बना है। कंपनी इस फोन की लॉन्चिंग सबसे देर में कर रही है, जो कि पहली बार हो रहा है। अभी तक एप्पल ने जितने भी आईफोन लॉन्च किए हैं उनको सितंबर में मार्केट उतार दिया गया था। 


इवेंट अमेरिका के समयनुसार दिन में 1.55 पर शुरू हुआ था। उस वक्त कंपनी के शेयर 163.75 डॉलर पर था।  लेकिन इवेंट के दौरान और बाद में शेयर 160.20 डॉलर पर आ गया। 

तीन बार पहले इतने गिरे थे शेयर
सबसे पहले एप्पल के शेयर 44 फीसदी 2008 में गिरे थे जब आईफोन 3 लॉन्च हुआ था। इसके बाद 2012 में आईफोन 5 के वक्त 34 फीसदी और 2015 में आईफोन 6, 6एस की लॉन्चिंग के वक्त 8.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed