फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Investors can earn big profits by investing money in this funds in 2021

काम की खबर: 2021 में निवेशक यहां पैसे लगाकर कमा सकते है बड़ा मुनाफा

Wed, 30 Dec 2020 02:36 PM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Dec 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Investors can earn big profits by investing money in this funds in 2021
रुपये- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

निवेश के लिहाज से साल 2020 कठिन समय रहा। कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद निवेशक 2021 में एक बार फिर स्थिरता की ओर देख रहे हैं। ऐसे में उनके सामने नया पोर्टफोलियो बनाने और पुराने को बेचने की चुनौती भी है। नए साल में पैसे लगाने और निकालने की समस्या का समाधान करती प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट-

विज्ञापन


लंबी अवधि के फंड बेचने का समय
फंड एवं बाजार निवेश सलाहकार मनोज जैन का कहना है कि 2020 में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 1.15 प्रतिशत घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया। जैसे-जैसे ब्याज दरें नीचे आई बांड की कीमतें बढ़ी और डेट में मुच्यअल फंड निवेशकों को फायदा हुआ।
विज्ञापन


लंबी अवधि के बांड जैसे गिल्ट फंड डायनेमिक बांड फंड ने औसतन 15 प्रतिशत रिटर्न दिया। कॉर्पोरेट और बैंकिंग पीएसयू फंड ने भी 10 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया। 2021 में वहां यहां से लगाना सही नहीं होगा क्योंकि बढ़ती महंगाई और सरकार के भारी भरकम कर्ज से ब्याज दरों में और कटौती की गुंजाइश नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम अवधि वाले यह 10 फंड खरीदें

  • लार्ज कैप: यूटीआई निफ्टी इंडेक्स और एचडीएफसी इंडेक्स फंड
  • मिडकैप: आईसीआईसीआई निफ्टी यूटीआई निफ्टी नेक्स्ट 50, एचडीएफसी मिड कैप फंड फ्रैंकलीन इंडिया प्राइमा फंड
  • मल्टीकैप: पराग पारीख लांग टर्म इक्विटी फंड, एक्सिस मल्टीकैप
  • स्मॉलकैप: डीएसपी स्मॉलकैप फंड, फ्रैंकलीन इंडिया स्मॉल कंपनीज

5 साल से कम समय है तो इक्विटी से दूर रहें। एफडी-आरडी और डेट फंडों का इस्तेमाल करें।

निवेशक ध्यान दें...
5 से 10 साल का लक्ष्य है तो 60 प्रतिशत डेट उत्पाद में और 40 प्रतिशत इक्विटी में पैसे लगाएं। 10 साल से ज्यादा निवेश लक्ष्य के लिए 40 प्रतिशत डेट और 60 प्रतिशत इक्विटी उत्पादों का इस्तेमाल करें। 6 से 7 प्रतिशत औसत रिटर्न डेट उत्पाद से और 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न इक्विटी से औसतन मिल सकता है।

अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयरों पर दांव

  • मार्च की बड़ी गिरावट के बाद पूंजी तरलता और कम ब्याज दर के सहारे शेयर बाजार 80 प्रतिशत की रिकॉर्ड तेजी भी पा चुका है। दुनिया भर की सरकारें और केंद्रीय बैंक आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए बड़े पैमाने पर राहत पैकेज दे रहे हैं। इसका लाभ बाजार को मिला और 2021 में भी क्रम जारी रहने की उम्मीद है। इससे आईटी, फार्मा, रसायन, दूरसंचार, एफएमसीजी व क्वालिटी लार्जकैप में तेजी आएगी। निवेशक अर्थव्यवस्था में सुधारों से जुड़े इन क्षेत्रों के शेयर खरीद सकते हैं। बैंकिंग और डिटेल क्षेत्र से जुड़े शेयरों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
  • इस दौरान इक्विटी पोर्टफोलियो को हल्का बनाने के लिए डिफेंस सेक्टर के शेयरों को बेचकर मुनाफा कमाएं। इसमें वह कंपनियां शामिल हैं जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में काफी खराब रहा है। मल्टीकैप स्टॉक में पैसे लगाना आगे भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed