फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Investment through P Notes in December remains more than 87 thousand crore rupees in India

पी नोट्स से निवेश: दिसंबर में 87 हजार करोड़ से अधिक, 31 महीने में सबसे ज्यादा

Tue, 19 Jan 2021 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Investment through P Notes in December remains more than 87 thousand crore rupees in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

घरेलू पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट्स) के जरिए निवेश दिसंबर 2020 के अंत में 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले 31 माह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे देश में निवेश को लेकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के सकारात्मक रुख का पता चलता है।

विज्ञापन


पी-नोट भारत में पंजीकृत एफपीआई द्वारा जारी किए जाते हैं। एफपीआई ये नोट ऐसे विदेशी निवेशकों को जारी करते हैं जो कि भारतीय बाजारों में खुद पंजीकृत हुए बिना निवेश करना चाहते हैं। हालांकि पी-नोट के जरिए निवेश करने से पहले उन्हें जांच-पड़ताल की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सेबी के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय बाजारों में पी-नोट का मूल्य दिसंबर अंत में बढ़ाकर 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर अंत में यह मूल्य 83,114 करोड़ रुपये पर था। इसमें शेयर, ऋण पत्र और अन्य मिली-जुली प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते आई थी गिरावट
आंकड़े बताते हैं कि पी-नोट के जरिए किया गया यह निवेश मई 2018 के बाद सबसे ऊंचा है जब निवेश का आंकड़ा 93,497 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। कोरोना वायरस महामारी फैलने के समय मार्च में यह निवेश 15 साल के निम्नस्तर 48,006 करोड़ रुपये तक नीचे आ गया था। 

उस समय वैश्विक बाजारों में काफी उठापटक चल रही थी। उसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हुआ और अप्रैल में 57,100 करोड़ रुपये, मई में 60,027 करोड़ रुपये, जून में 62,138 करोड़ रुपये, जुलाई में 63,228 करोड़ रुपये और अगस्त में 74,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 


78870 करोड़ रुपयों का शेयरों में निवेश
सितंबर 2020 में यह घटकर 69,820 करोड़ रह गया लेकिन अक्तूबर में फिर 78,686 करोड़ पर पहुंच गया। दिसंबर अंत तक निवेश की गई 87,132 करोड़ की राशि में से 78,870 करोड़ शेयरों में, जबकि 7,562 करोड़ ऋण पत्रों और 700 करोड़ रुपये हाईब्रिड प्रतिभूतियों में निवेश किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed