फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Industrial production declines 16.6 percent in June

औद्योगिक उत्पादन में जून महीने में 16.6 प्रतिशत की गिरावट

Tue, 11 Aug 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 11 Aug 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Industrial production declines 16.6 percent in June
सांकेतिक चित्र

देश में मुख्य रूप से विनिर्माण, खनन और बिजली उत्पादन कम रहने से औद्योगिक उत्पादन जून माह में पिछले साल इसी माह की तुलना में 16.6 प्रतिशत घट गया।

विज्ञापन


सरकार के मंगलवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआई) आंकड़े के अनुसार आलोच्य महीने में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 17.1 प्रतिशत जबकि खनन और बिजली उत्पादन में क्रमश: 19.8 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट आई।
विज्ञापन


सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, 'कोविड-19 महामारी के बाद के महीनों के आईआईपी को कोरोना वायरस संक्रमण के पूर्व महीनों से तुलना करना उपयुक्त नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मासिक आधार पर आईआईपी में सुधार हुआ है। अप्रैल में सूचकांक 53.6 था जो मई में सुधरकर 89.5 और जून में 107.8 रहा। पिछले साल जून, 2019 में आईआईपी में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।


आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता टिकाऊ और पूंजीगत सामान खंड में जून, 2020 के दौरान क्रमश: 35.5 प्रतिशत और 36.9 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि उपभोक्ता गैर-टिकाऊ खंड में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

आंकड़े के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही के दौरान अईआईपी में 35.9 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमही में इसमें 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। एहतियाती उपाय और कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये सरकार के 'लॉकडाउन' लगाए जाने से बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियां मार्च, 2020 के बाद से ठप रही।

बाद में औद्योगिक गतिविधियों में छूट दी गयी, जिससे चीजें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed