{"_id":"633efb6d76fc1b71cd0eb8ff","slug":"india-first-multi-art-cultural-center-to-be-opened-in-mumbai-in-the-name-of-nita-ambani-isha-ambani-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nita Ambani: मुंबई में नीता अंबानी के नाम से खुलेगा भारत का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र, ईशा ने की घोषणा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Nita Ambani: मुंबई में नीता अंबानी के नाम से खुलेगा भारत का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र, ईशा ने की घोषणा
Thu, 06 Oct 2022 09:29 PM IST
रोहित राज
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:29 PM IST
सार
31 मार्च 2023 को एनएमएसीसी के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे। लॉन्च के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
नीता अंबानी और ईशा अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ईशा अंबानी ने गुरुवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र खोलने की घोषणा की है। इसका नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) होगा। यह केंद्र उनकी मां नीता मुकेश अंबानी को समर्पित हैं। नीता अंबानी लंबे समय से कला के क्षेत्र में एक संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। कला के क्षेत्र में यह सांस्कृतिक केंद्र अपनी तरह का पहला केंद्र होगा।
31 मार्च 2023 को एनएमएसीसी के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे। लॉन्च के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
सपनों के शहर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी) को बनाया जाएगा। इसमें एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब शामिल जैसे शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘द ग्रैंड थिएटर’ में दो हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रम का मजा उठा सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा।
विज्ञापन
घोषणा के मौके पर ईशा ने कहा, "नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र सिर्फ एक जगह नहीं है - यह कला, संस्कृति और भारत के लिए मेरी मां के जुनून की परिणति है। उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक लोग इकट्ठा हो सकें। एनएमएसीसी के लिए उनका विजन भारत की खूबियों को दुनिया के सामने पेश करना और दुनिया को भारत के और नजदीक लाना है।"
तीन दिवसीय लॉन्च कार्यक्रम में भारतीय नाटककार और निर्देशक फिरोज अब्बास खान, लेखक और कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बाउल्स (एडिटर-इन-चीफ, द वर्ल्ड ऑफ इंटीरियर्स, इंटरनेशनल एडिटर-एट-लार्ज, वोग यूएस), भारत के प्रमुख सांस्कृतिक सिद्धांतकार रंजीत होसकोटे और जेफरी डिच (अमेरिकी क्यूरेटर, समकालीन कला संग्रहालय (MOCA), लॉस एंजिल्स के पूर्व निदेशक) अपने कलात्मक प्रदर्शन और विचारों को दर्शकों के सामने रखेंगे।