फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India-China trade on course to touch record USD 100 billion-mark

भारत-चीन: खराब संबंध के बाद भी इस साल 100 अरब डॉलर को पार कर सकता है दोनों देशों का व्यापार

Wed, 13 Oct 2021 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 13 Oct 2021 11:13 PM IST
सार

पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण पिछले डेढ़ साल से भारत और चीन के बीच तनाव चल रहे हैं। हाल ही में दोनों देशों के बीच 13वें दौर की वार्ता हुई थी जो करीब आठ घंटे तक चली थी। इन सबके बावजूद खबर है कि इस साल दोनों देशों के बीच का व्यापार इस साल 100 अरब डॉलर के रिकॉर्ड के पार जा सकता है।

विज्ञापन
India-China trade on course to touch record USD 100 billion-mark
भारत-चीन - फोटो : pixabay

विस्तार

खराब संबंध के बाद भी भारत और चीन का व्यापार इस साल 100 अरब डॉलर के रिकॉर्ड के पार जा सकता है। पहले नौ महीने में ही यह 90 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है। दरअसल, पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध की वजह से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध इस समय खराब चल रहे हैं। इसके बावजूद यह व्यापार आंकड़ा हासिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच हुई थी 13वें दौर की बातचीत
इसी महीने की 10 तारीख (रविवार) को भारत और चीन के बीच 13वें दौर की कोर कमांडर स्तर की सैन्य वार्ता हुई। यह बैठक लगभग साढ़े आठ घंटे चली। जानकारी के अनुसार इस बैठक में जब भारत की ओर से जैसे ही चीन को पीछे हटने के लिए कहा गया तो चीन इसपर भड़क गया और भारत के खिलाफ जहर उगलने लगा। चीन ने कहा कि भारत अनुचित मांग उठा रहा है, जिससे मुश्किलें आ रही हैं। चीन ने कहा कि आपकी इस तरह की मांग से विवाद और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


सितंबर के अंत तक 90.37 अरब डॉलर रहा द्विपक्षीय व्यापार
वहीं, बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2021 की पहली तीन तिमाहियों में चीन का कुल आयात और निर्यात क्रमश: 22.7 प्रतिशत बढ़कर 28,330 अरब युआन (4,380 अरब डॉलर) पर पहुंच गया। सीमा शुल्क सामान्य प्रशासन के मुताबिक, यह आंकड़ा 2019 की महामारी से पहले की समान अवधि से 23.4 प्रतिशत अधिक है। भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार सितंबर के अंत तक 90.37 अरब डॉलर रहा। सालाना आधार पर इसमें 49.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान चीन का भारत को निर्यात 51.7 प्रतिशत बढ़कर 68.46 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान भारत का चीन को निर्यात 42.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21.91 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल में 13 दौर की हो चुकी है बैठक
पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण पिछले डेढ़ साल से तनाव चल रहे हैं। इसके चलते 13वें दौर की बैठक हो चुकी हैं। इस दौरान लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) के फिंगर एरिया, कैलाश हिल रेंज और गोगरा इलाकों में तो डिसइंगेजमेंट हो चुका है, लेकिन हॉट स्प्रिंग, डेमचोक और डेपसांग प्लेन्स में तनाव अभी भी जारी है।पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर


कुछ दिन पहले चीन ने फिर की घुसपैठ की कोशिश
इसी महीने में बीते दिनों दोनों देशों की टुकड़ियों के बीच अरुणाचल के तवांग के यांग्से में झड़प हुई थी और भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को वापस जाने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed