फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India china news, India one more action on china, Zomato cut off from Chinese funding

अब चीन के निवेश पर भारत की चोट, जोमैटो के लिए चीनी कंपनी की फंडिंग अटकी

Tue, 07 Jul 2020 02:58 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jul 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
India china news, India one more action on china, Zomato cut off from Chinese funding
जोमैटो - फोटो : PTI

पूर्वी लद्दाख में हालिया गतिरोध के बाद भारत आर्थिक मोर्चे पर चीन को लगातार झटका दे रहा है। चीनी आयात की अपने बंदरगाहों पर कस्टम मंजूरी रोकने और 59 चीनी एप्स पर रोक लगाने के बाद अब भारत ने चीनी निवेश को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कुछ मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब प्रमुख स्टार्ट अप में चीनी निवेश को पूरी तरह बंद करना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो यह चीन को आर्थिक पतन की ओर ले जाएगा और इससे दोनों देशों के बीच आने वाले समय में विवाद बढ़ेगा।  

विज्ञापन


‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, भारत के फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने चीन की अलीबाबा की सहायक कंपनी एंट फाइनेंशियल के साथ जनवरी में करीब 700 करोड़ (10 करोड़ डॉलर) निवेश का करार किया था। भारत में निवेश के नए नियमों के बाद चीन से होने वाली फंडिंग खतरे में पड़ गई है, क्योंकि इसके लिए सरकार की मंजूरी लेनी होगी। जोमैटो की बाजार पूंजीकरण 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के रिसर्च फेलो झाओ गांचेंग ने कहा, अभी यह निश्चित नहीं है कि जोमैटो को एंट फाइनेंशियल से फंड लेने से रोका जाएगा या नहीं, लेकिन यह कदम दिखाता है कि भारत राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए हाई टेक स्टार्ट अप का भविष्य दांव पर लगाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाओ कहते हैं कि हालांकि चीन ने अभी खुद को आर्थिक तौर पर जैसे को तैसा वाली रणनीति अपनाने से रोक रखा है, लेकिन भारत लगातार चीनी कारोबार को झटका दे रहा है। यह विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन है। अगर ऐसा जारी रहा तो चीन भी आर्थिक मोर्चे पर भारत को जवाब देगा।

 
75 से ज्यादा कंपनियों में चीनी निवेश
ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया व तकनीकी वित्तीय कंपनियां और लॉजिस्टिक क्षेत्र की करीब 75 से ज्यादा कंपनियों में चीनी कंपनियों ने निवेश किया है। भारत के करीब 30 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर वाले स्टार्ट अप) में चीन का निवेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed