फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India becoming global investment destination, says MoS V K Singh

Investment: राज्य मंत्री वीके सिंह बोले- 'वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा भारत, दुनिया का बढ़ रहा भरोसा'

Fri, 18 Aug 2023 04:13 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 04:13 PM IST
सार

Investment: सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने विकास और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे कई देशों का भरोसा हासिल हुआ है। 

विज्ञापन
India becoming global investment destination, says MoS V K Singh
जनरल वीके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने विकास और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे कई देशों का भरोसा हासिल हुआ है, जो भारत में निवेश के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उसने देश को एक आदर्श वैश्विक निवेश गंतव्य बना दिया है। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का इस्तेमाल करने और जीवन में आगे आने की अपील की।

विज्ञापन

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) के 38वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'भारत में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 162 देशों ने 62 विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया है। यह भारत पर इन देशों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। 
विज्ञापन


मंत्री ने स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने में केंद्र के प्रयासों को याद करते हुए कहा, 'आपको आने वाले अवसरों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।' सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है, यह किताबों में लिखा गया है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने प्रतिबद्ध, मेहनती और जानकार हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्नातकों को सलाह दी कि वे सभी समस्याओं के लिए एक समाधान पर न रहें, बल्कि व्यावहारिक तरीके से समाधान की तलाश करें। मंत्री ने कहा कि शिक्षा वह है जो आप संस्थान के माहौल में इकट्ठा करते हैं। यह आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देता है। शिक्षा वह है जो आपने सीखी है और आप इसे कैसे लागू करेंगे, आप खुले दिमाग को कैसे विकसित करते है और चीजों का विश्लेषण करते हैं।

उन्होंने छात्रों से हार न मानने का आग्रह किया और एडगर गेस् विवा की कुछ पंक्तियां कहीं- जब चीजें गलत हो जाती हैं, जैसे कि कभी-कभी होता है, जब आप जिस सड़क पर चल रहे हैं, वह पूरी तरह से कठिन लगती है, जब पैसा कम होता है और कर्ज ज्यादा और आप मुस्कराना चाहते हैं, लेकिन आपको आहें भरनी पड़ती हैं, जब स्वास्थ्य आप पर थोड़ा दबाव डाल रहा हो, आराम करना है तो आराम करें, लेकिन रुकें नहीं। 


इससे पहले वीआईटी के संस्थापक चांसलर जी विश्वनाथन ने सिंह से आग्रह किया कि वह उच्च शिक्षा पर अधिक खर्च करने और विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए केंद्र और राज्यों को प्रभावित करने के लिए अपने पद का उपयोग करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed