फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Housing loan increased by Rs 10 lakh crore to Rs 27 lakh crore two years, residential property demand strong

Housing Loan: दो साल में 10 लाख करोड़ बढ़कर 27 लाख करोड़ हुआ हाउसिंग लोन, आवासीय संपत्ति की मांग मजबूत

Mon, 06 May 2024 06:02 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 May 2024 06:02 AM IST
सार

Housing Loan: विश्लेषकों का मानना है कि कोरोना के बाद आवासीय संपत्तियों में मजबूत सुधार से हाउसिंग लोन में जबरदस्त तेजी देखी गई है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च, 2022 में कुल हाउसिंग लोन 17.26 लाख करोड़ था जो मार्च, 2023 में 19.88 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
Housing loan increased by Rs 10 lakh crore to Rs 27 lakh crore two years, residential property demand strong
होम लोन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मकानों की बढ़तीं कीमतें और ब्याज दरों में तेजी के बावजूद कर्ज लेने की रफ्तार अच्छी खासी बढ़ रही है। पिछले दो साल में हाउसिंग लोन करीब 10 लाख करोड़ बढ़कर इस साल मार्च में रिकॉर्ड 27.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


विश्लेषकों का मानना है कि कोरोना के बाद आवासीय संपत्तियों में मजबूत सुधार से हाउसिंग लोन में जबरदस्त तेजी देखी गई है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च, 2022 में कुल हाउसिंग लोन 17.26 लाख करोड़ था जो मार्च, 2023 में 19.88 लाख करोड़ रुपये हो गया। आंकड़ों के मुताबिक, वाणिज्यिक रियल एस्टेट में कुल उधारी 4.48 लाख करोड़ रुपये रही है जो मार्च, 2022 में 2.97 लाख करोड़ रुपये थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस कहते हैं कि सरकारी प्रयासों से सस्ते मकानों की मांग में तेजी आई है। साथ ही कोरोना में घर की बिक्री अच्छी खासी घटी थी और अब यह उससे ज्यादा रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि आने वाले समय में होम लोन की वृद्धि दर 15-20 फीसदी के बीच रह सकती है। 
विज्ञापन


सस्ते मकानों की मांग में भी आई तेजी
मकानों के महंगे होने से औसत होम लोन का आकार भी बढ़ा विश्लेषकों के अनुसार, प्रमुख टियर-1 शहरों में वित्त वर्ष 2021 के बाद से 50-100 प्रतिशत के बीच कीमतें बढ़ी हैं। इससे औसत होम लोन का आकार भी बढ़ गया है। आवासीय संपत्ति की मांग मजबूत रहने के कारण होम लोन में तेजी बनी रहेगी। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि रियल एस्टेट क्षेत्र 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। इक्रा के अनुसार, जुलाई 2023 से एचडीएफसी लि. का एचडीएफसी बैंक में विलय होने से बैंकों के होम लोन में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed