{"_id":"606b645f8ebc3ecad707a2c3","slug":"home-sales-increased-in-delhi-ncr-by-24-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार : दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री 24 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
सुधार : दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री 24 फीसदी बढ़ी
Tue, 06 Apr 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:58 AM IST
सार
- कोरोना वायरस के बाद पहली बार मकानों की मांगों में इतना इजाफा हुआ है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मांग में सुधार से दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री इस साल जनवरी-मार्च में 24 फीसदी बढ़कर 6,731 इकाई पहुंच गई। इस दौरान देश के प्रमुख आठ शहरों में कुल 71,963 मकान बिके, जो 2020 की पहली तिमाही से 44 फीसदी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
नाइटफ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च के दौरान मुंबई में मकानों बिक्री 49 फीसदी बढ़कर 23,752 इकाई पर पहुंच गई। इस दौरान पुणे में बिक्री 75 फीसदी बढ़कर 13,653 इकाई, बंगलूरू में 18 फीसदी बढ़कर 10,219 इकाई, हैदराबाद में 81 फीसदी बढ़कर 6,909 इकाई, चेन्नई में 36 फीसदी बढ़कर 4,058 इकाई, कोलकाता में 22 फीसदी बढ़कर 3,596 इकाई और अहमदाबाद में 34 फीसदी बढ़कर 3,045 इकाई रही।
विज्ञापन