{"_id":"6066152863bb5471d11a7c4c","slug":"hdfc-hikes-fixed-deposit-rates-by-upto-0-25-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी ने मियादी जमा पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत तक बढ़ाई","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एचडीएफसी ने मियादी जमा पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत तक बढ़ाई
Fri, 02 Apr 2021 12:17 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:17 AM IST
सार
- नई ब्याज दरें 30 मार्च से प्रभावी हो गई हैं।
विज्ञापन
एचडीएफसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवास ऋण देने वाली एचडीएफसी लि. ने विभिन्न अवधि के मियादी जमाओं पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। नई ब्याज दरें 30 मार्च से प्रभावी हो गई हैं। एचडीएफसी लि. ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब बैंक मियादी जमाओं पर ब्याज दरें कम कर रहे हैं।
विज्ञापन
एचडीएफसी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार 33 महीने की परिपक्वता अवधि वाले 2 करोड़ रुपये तक के मियादी जमा पर सालाना ब्याज दर 6.20 प्रतिशत होगी।
वहीं 66 महीने के लिए मियादी जमा पर 6.60 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एचडीएफसी के अनुसार 99 महीने की मियादी जमा पर ब्याज दर को 6.65 प्रतिशत रखा गया है।