फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government of India allows export of all varieties of onions with effect from 1st January 2021

एक जनवरी से शुरू हो जाएगा प्याज की सभी किस्मों का निर्यात, केंद्र ने दी अनुमति

Mon, 28 Dec 2020 08:58 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Dec 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Government of India allows export of all varieties of onions with effect from 1st January 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

भारत सरकार प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने जा रही है। सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया जिसमें एक जनवरी 2021 से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात की अनुमति दी गई है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘प्याज की सभी किस्मों का निर्यात एक जनवरी 2021 से पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है।’ डीजीएफटी वाणिज्य मंत्रालय के तहत आता है, जो निर्यात और आयात से संबंधित मुद्दों पर निर्णय लेता है।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 सितंबर 2020 को प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। सरकार ने यह फैसला देश में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और घरेलू बाजार में लगातार बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए लिया था। इसके साथ ही प्याज की दो किस्मों 'बेंगलोर रोज' और 'कृष्णपुरम प्याज' के निर्यात पर लगा प्रतिबंध भी एक जनवरी से हट जाएगा। सरकार ने प्याज की इन दो किस्मों के निर्यात पर नौ अक्तूबर 2020 को रोक लगाई थी। 
विज्ञापन

 
दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश के चलते इस बार प्याज की फसल को खासा नुकसान हुआ है। इसके चलते घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें भी काफी बढ़ गई थीं। भारत ने अप्रैल से जून के बीच करीब 19.8 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया है। पिछले साल 44 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया गया था। भारत से सबसे ज्यादा प्याज का निर्यात श्रीलंका, बांग्लादेश, मलयेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को होता है। 

पिछले साल भी लगाया था प्रतिबंध
इससे पहले केंद्र सरकार ने सितंबर 2019 में भी प्याज के निर्यात पर रोक लगाई थी। उस समय मांग और आपूर्ति में बहुत ज्यादा अंतर आ जाने की वजह से प्याज की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। महाराष्ट्र जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed