फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government may extend the bidding deadline for Air India

एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समयसीमा बढ़ा सकती है सरकार

Wed, 26 Feb 2020 04:59 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 26 Feb 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
Government may extend the bidding deadline for Air India
एयर इंडिया का विमान - फोटो : PTI

सरकार एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाने की समयसीमा 17 मार्च तक बढ़ा सकती है। गृह मंत्री की अगुवाई वाला अंतर-मंत्रालयी पैनल इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक में नई तारीख पर फैसला ले सकता है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इच्छुक बोलीदाता कंपनियों को अब एयर इंडिया के ‘वर्चुअल डाटा रूम’ तक पहुंच उपलब्ध कराई जा सकती है। आगे इस प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां बढ़ने का अनुमान है, जिन पर लेनदेन सलाहकार और विमानन मंत्रालय द्वारा समय-समय पर स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार एयर इंडिया की प्रस्तावित रणनीतिक बिक्री पर बोलीदाताओं द्वारा आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा पहले ही 11 फरवरी से बढ़ाकर 6 मार्च कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि एयर इंडिया पर बने मंत्रिस्तरीय पैनल की बैठक इसी सप्ताह के अंत में होगी और इसमें इच्छुक बोलीदाताओं द्वारा बोलियां (ईओआई) दाखिल करने की नई तारीख पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक बोलीदाताओं को अब एक करोड़ रुपये तक नॉन रिफंडेबल शुल्क देने के बाद वर्चुअल रूम तक पहुंच दी जा सकती है, जिसमें  शेयर खरीद समझौता (एसपीए) का मसौदा भी शामिल होगा।

मंत्रिस्तरीय पैनल एयर इंडिया स्पेसिफिक अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (एआईएसएएम) की अध्यक्षता अमित शाह कर रहे हैं और इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और विमानन मंत्री हरदीप पुरी सदस्य के रूप में शामिल हैं। सरकार ने एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए 27 जनवरी को शुरुआती सूचना ज्ञापन (पीआईएम) जारी करके ईओआई आमंत्रित किए थे। 

अडानी समूह लगा सकता है बोली

अरबपति गौतम अडानी का ऊर्जा और बुनियादी ढांचा समूह एयर इंडिया के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है और अपनी योजना को अंतिम रूप देने के लिए समूह निविदा दस्तावेज पर गौर कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद बोली लगाने पर फैसला किया जाएगा। अगर अडानी समूह बोली लगाता है तो एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा समूह, हिंदुजा, इंडिगो और न्यूयॉर्क के फंड इंटरअप्स के साथ एयर इंडिया को खरीदने की होड़ में शामिल हो जाएगा। अडानी समूह के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed