फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government is caught in the dilemma of the NPAs of banks says Arun Jaitley

बैंकों के एनपीए के मामले में सरकार दुविधा में: जेटली

Fri, 13 Oct 2017 02:47 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 13 Oct 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
Government is caught in the dilemma of the NPAs of banks says Arun Jaitley
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : ANI

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बैंकों के एनपीए (फंसे हुए कर्ज) के मामले में सरकार दुविधा में फंस गई है। लिहाजा अब वह बैंकिंग सेक्टर की क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है ताकि आर्थिक विकास दर तेज हो सके।

विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के लिए एक सप्ताह की अमेरिका यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे जेटली ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम में सुधार सरकार का शीर्ष एजेंडा है। आज जब अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विकास दर में उम्मीद जगती दिख रही है तो हम बैकिंग सेक्टर में सुधार के लिए एक नई योजना पर काम कर रहे हैं। यह हमारा टॉप एजेंडा है।
विज्ञापन



हमें अपने बैंकिंग सेक्टर की क्षमता दोबारा खड़ी करने की जरूरत है। जेटली ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में भाषण देते हुए जेटली ने कहा मुझे विरासत में एक ऐसा बैंकिंग सिस्टम मिला, जो एनपीए के बोझ तले दबा है। बैंक अपना कर्ज उतारने में नाकाम हैं। हम दुविधा की स्थिति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें- जेटली बोले- GST को बेपटरी करने के प्रयासों के बावजूद सुगम रही इसकी राह

हम इस पर विचार कर रहे हैं कि आखिर बैंकों की क्षमता दोबारा कैसे मजबूत करें ताकि वे ग्रोथ को रफ्तार दें। ये सारी परिस्थितियां निजी क्षेत्र पर नकारात्मक असर डाल रही हैं। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में मार्च, 2017 तक सार्वजनिक बैंकों का एनपीए बढ़ कर 6.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले साल की समान अवधि में 5.02 लाख करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed