फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Good funds from small savings schemes leads to Center can borrow less from market

केंद्र सरकार: लघु बचत योजनाओं में ज्यादा पैसा आया तो बाजार से कम उधारी ले सकता है केंद्र, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 15 Sep 2023 05:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 05:36 AM IST
सार

कॉरपोरेट कर संग्रह के पूरे वर्ष के आंकड़े बजट अनुमान के अनुरूप रह सकते हैं। इसे लंबी अवधि में देखा जाना चाहिए। हमें कुछ महीनों के आंकड़ों को नहीं देखना चाहिए।

विज्ञापन
Good funds from small savings schemes leads to Center can borrow less from market
g - फोटो : getty images

विस्तार

छोटी बचत योजनाओं में अनुमान से ज्यादा रकम आने पर सरकार चालू वित्त वर्ष में बाजार से कम उधारी ले सकती है। आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बाजार से 15.43 लाख करोड़ रुपये उधारी लेने का अनुमान है। इसमें से 8.88 लाख करोड़ रुपये अप्रैल से सितंबर के बीच लेने की योजना है।

विज्ञापन

सरकार का अनुमान है कि 17.89 लाख करोड़ के अनुमानित राजकोषीय घाटे का 26 फीसदी राष्ट्रीय लघु बचत कोष के निवेश से वित्त पोषित किया जाएगा। सेठ ने कहा, छोटी बचत से कोई भी अतिरिक्त प्राप्ति सरकार के राजकोषीय घाटे के वित्तपोषण के अन्य स्रोतों से उधार लेने को कम कर सकती है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले चार माह में छोटी बचत व जमा राशि पूरे साल के अनुमान 2.93 लाख करोड़ का 41 फीसदी थी। 2023-24 में यह अनुमान से अधिक रह सकती है। 

विज्ञापन

बजट के अनुरूप रहेगा कॉरपोरेट कर संग्रह
सेठ ने कहा, कॉरपोरेट कर संग्रह के पूरे वर्ष के आंकड़े बजट अनुमान के अनुरूप रह सकते हैं। इसे लंबी अवधि में देखा जाना चाहिए। हमें कुछ महीनों के आंकड़ों को नहीं देखना चाहिए। मेरी समझ यह है कि बजट अनुमान और राजस्व के संदर्भ में जो भी आंकड़े हैं, उन्हें साकार किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed