फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने की कीमत में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 700 रुपये लुढ़की

Fri, 05 Apr 2024 08:24 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 05 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 700 रुपये लुढ़ककर 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
Gold Silver Price - फोटो : PTI

विस्तार

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 150 रुपये गिरकर 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में सोने कीमतों में कमी के बीच आई है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


चांदी 700 रुपये गिरकर 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 81,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया, 'दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 69,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।'  
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोना 2,287 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले कारोबारी सत्र से 10 डॉलर कम है। वहीं, चांदी 26.75 डॉलर प्रति औंस पर कम बोली गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 27.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed