फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Future Retail tells Delhi HC Amazon is not shareholder and has no say in company affairs

फ्यूचर रिटेल ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा, अमेजन को कंपनी के मामलों में बोलने का अधिकार नहीं

Thu, 12 Nov 2020 10:05 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Future Retail tells Delhi HC Amazon is not shareholder and has no say in company affairs
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

किशोर बयानी की फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि अमेजन उसकी शेयरहोल्डर नहीं है और इसे कंपनी के मामलों में बोलने का भी कोई अधिकार नहीं है। एफआरएल ने कहा कि सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र की ओर से जारी अंतरिम आदेश का कोई मूल्य नहीं है।

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी अमेजन द्वारा कथित अनुबंध उल्लंघन को लेकर एफआरएल को एक आपात मध्यस्थता में ले जाने के बाद फ्यूचर समूह और अमेजन के बीच विवाद चल रहा है। बता दें कि अमेजन ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा था कि सिंगापुर मध्यस्थता न्यायाधिकरण का एफआरएल के खिलाफ निर्णय एक वैध आदेश है।
विज्ञापन



फ्यूचर समूह और अमेजन के बीच रिलायंस सौदे को लेकर विवाद चल रहा है। उल्लेखनीय है कि सिंगापुर इंटरनेशनल मध्यस्थता केंद्र (एसआईएएसी) ने 25 अक्तूबर को अमेजन के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी करते हुए एफआरएल को अपनी संपत्ति बेचने या कोष प्राप्त करने को लेकर कोई भी प्रतिभूति जारी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआरएल के अनुसार उसके बाद ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), शेयर बाजारों और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को पत्र लिखकर फ्यूचर रिटेल-रिलायंस इंडस्ट्रीज के सौदे को लेकर कोई भी फैसला करने से पहले सिंगापुर मध्यस्थता केंद्र के निर्णय को ध्यान में रखने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed