फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   epf employees will get insurance benefit of seven lakh rupees

ईपीएफ से जुड़े कर्मचारियों को मिलेगा सात लाख रुपये का बीमा लाभ

Thu, 10 Sep 2020 03:35 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
epf employees will get insurance benefit of seven lakh rupees
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : Facebook

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से जुड़े कर्मचारियों को जमा लिंक्ड बीमा योजना 1976 के तहत अब 6 लाख की जगह सात लाख रुपये का बीमा लाभ मिलेगा। देशभर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 6 करोड़ से अधिक अंशधारक हैं।

विज्ञापन


ईपीएफ के केंद्रीय न्यास बोर्ड (सीबीटी) ने कर्मचारियों के बीमा लाभ की राशि बढ़ाने के लिए कर्मचारी जमा लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम-1976 के पैराग्राफ 22 (3) में संशोधन की मंजूरी दे दी है। ईपीएफओ की कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (ईडीएलआई) योजना के तहत पीएफ खाताधारकों को यह सुविधा मिलती है।
विज्ञापन



इसके तहत किसी कर्मचारी को न्यूनतम 2.5 लाख और अधिकतम 6 लाख रुपये तक की बीमा सुविधा मुफ्त में मिलती है। अगर किसी कर्मचारी की आकस्मिक मौत हो जाती है तो उसके परिवार वाले बीमा राशि के लिए दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में कर्मचारी को किसी तरह का योगदान नहीं करना पड़ता है। कर्मचारी के बदले कंपनी प्रीमियम जमा करती है। प्रीमियम राशि कर्मचारी के मूल वेतन और महंगाई भत्ता का 0.50 फीसदी होता है। हालांकि, अधिकतम मूल वेतन 15 हजार रुपये ही इसके दायरे में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed