{"_id":"60bad9cb10bf3f240c126cdf","slug":"demand-for-big-houses-increased-13-percent-more-sales-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े मकानों की मांग बढ़ी, दिल्ली एनसीआर में 13 प्रतिशत ज्यादा बिक्री ","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
बड़े मकानों की मांग बढ़ी, दिल्ली एनसीआर में 13 प्रतिशत ज्यादा बिक्री
Sat, 05 Jun 2021 07:26 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:26 AM IST
सार
- जनवरी-मार्च में प्रमुख 7 शहरों में 3बीएचके मकान 30,169 बिके।
- संक्रमण से बचने के लिए शुरू हुए वर्क फ्रॉम होम ने घरों की मांग बढ़ाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महामारी में संक्रमण से बचने के लिए शुरू हुए वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने वाले मकानों की मांग भी बढ़ा दी है। संपत्ति विश्लेषक फर्म प्रॉपइक्विटी ने बताया कि देश के सात शहरों में 2021 की पहली तिमाही के दौरान 3बीएचके मकानों की बिक्री 19 फ़ीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-मार्च में प्रमुख 7 शहरों में 3बीएचके मकान 30,169 बिके, जिनकी संख्या पिछले साल की समान तिमाही में 25,307 थी। सबसे ज्यादा मांग उन्हीं क्षेत्रों में आई है, जहां कॉर्पोरेट में काम करने वाले लोग रहते हैं।
विज्ञापन
सीधा मतलब है कि वर्क फ्रॉम होम ने मांग बढ़ाई है। दिल्ली एनसीआर में इस दौरान 3बीएचके मकानों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि कुल मकानों की बिक्री में पहली तिमाही के दौरान 30 फ़ीसदी की बड़ी गिरावट दिखी।
विज्ञापन