फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Delivery executives death: Wife to be provided job insurance other support Zomato CEO Announced

जोमैटो ने कहा: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले कर्मचारी की पत्नी को नौकरी देंगे, अन्य सहायता भी दी जाएगी

Thu, 13 Jan 2022 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

आठ जनवरी की रात जोमैटो के 38 वर्षीय डिलिवरी कर्मचारी सलिल की दिल्ली के रोहिणी इलाके में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
Delivery executives death: Wife to be provided job insurance other support Zomato CEO Announced
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

खाना ऑर्डर करने वाली ऑनलाइन कंपनी जोमैटो ने गुरुवार को अपने मृतक कर्मचारी की मदद का एलान किया। कंपनी ने कहा कि पिछले हफ्ते एक सड़क दुर्घटना में उसके एक कर्मचारी की जान चली गई थी। हमने फैसला किया है कि हम कर्मचारी सलिल त्रिपाठी की पत्नी सुचेता त्रिपाठी को नौकरी के अलावा 10 लाख रुपये का बीमा अनुदान मुहैया कराएंगे। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों ने त्रिपाठी के परिवार के भविष्य की खातिर 12 लाख रुपये की मदद करने का भी फैसला किया।

विज्ञापन


जोमैटो के संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि हम हमारे डिलिवरी साझेदार सलिल त्रिपाठी की सड़क हादसे में दुर्भाग्यवश मृत्यु होने से बहुत दुखी हैं। उनके परिवार को हम हर संभव सहायता दे रहे हैं। कंपनी द्वारा अब तक त्रिपाठी के परिवार की मदद के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए गोयल ने कहा कि हमारी टीम परिवार की निजी तौर पर मदद कर रही है और हादसे की रात से ही हमारे सहयोगी अस्पताल में हैं। अभी तक हुए खर्चों में हमने सहायता दी है।
विज्ञापन


गोयल ने बताया कि कंपनी परिवार को 10 लाख रुपये का बीमा अनुदान दे रही है। उन्होंने कहा कि हम सलिल की पत्नी सुचेता को नौकरी देने के हर संभव प्रयास करेंगे ताकि वह अपना घर चला सकें और 10 वर्षीय बेटे की शिक्षा जारी रख सकें। गोयल ने यह भी बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने त्रिपाठी के परिवार के भविष्य की खातिर 12 लाख रुपये इकट्ठे किए हैं। दरअसल, आठ जनवरी की रात जोमैटो के 38 वर्षीय डिलिवरी कर्मचारी सलिल की दिल्ली के रोहिणी इलाके में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed