फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Russia Ukraine War Update: Coinbase Blocks 25,000 cryptocurrency Accounts Linked to Russia To Support Sanctions

Russia Ukraine War: रूस का एक और दरवाजा बंद, क्रिप्टोकरेंसी से प्रतिबंधों को भेदना हो जाएगा मुश्किल

Tue, 08 Mar 2022 03:48 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

क्रिप्टो पेमेंट कंपनी ट्रिपल-ए का अनुमान है कि ये संख्या एक करोड़ 30 लाख तक हो सकती है। यानी रूस की कुल आबादी का 12 फीसदी हिस्सा क्रिप्टो कारोबार से जुड़ा हुआ है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने पिछले दिसंबर में बताया था कि रूसी नागरिकों ने पांच खरब रुबल (मौजूदा मूल्य पर लगभग 45 बिलियन डॉलर) का निवेश किया हुआ है...

विज्ञापन
Russia Ukraine War Update: Coinbase Blocks 25,000 cryptocurrency Accounts Linked to Russia To Support Sanctions
क्रिप्टो करेंसी(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

क्रिप्टो करेंसियों को संचालित करने वाले प्लैटफॉर्म कॉइनबेस ने उन रूसी खातों की सूची अमेरिका सरकार को सौंप दी है, जिन्हें उसने ब्लॉक किया है। कॉइनबेस ने बताया है कि उसने हजारों रूसी खातों को ब्लॉक किया है। इस वेबसाइट ने यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को सफल बनाने में पूरा सहयोग करने का वादा किया है। सोमवार रात जारी एक बयान में कॉइनबेस ने कहा- ‘आज कॉइनबेस ने रूस से संबंधित 25 हजार से ज्यादा खातों को ब्लॉक किया। विश्वास किया जाता है कि ये अकाउंट गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल थे, जिनमें से अनेक की पहचान हमने अपनी तरफ से कराई गई जांच के जरिए की।’

विज्ञापन

रूसी लोगों के क्रिप्टो लेन-देन पर रोक लगे

इस पहले ये खबर आईं थी कि अमेरिका, यूरोप, और जापान ऐसे कदम उठाने की कोशिश में हैं, जिनसे क्रिप्टो करेंसियों के जरिए पश्चिमी प्रतिबंधों को नाकाम करने की रूस की कोशिश को रोका जा सके। पिछले हफ्ते जापान सरकार ने क्रिप्टो उद्योग के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत शुरू की थी। उसमें यह कहा गया था कि रूसी लोगों के क्रिप्टो लेन-देन पर रोक लगा दी जानी चाहिए। इसके पहले यूरोपियन यूनियन के वित्त मंत्रियों की बैठक में क्रिप्टो संपत्तियों के इस्तेमाल पर ऐसी रोक लगाने पर सहमति बनी थी, ताकि प्रतिबंधों को नाकाम न किया जा सके।

विज्ञापन


बैंक ऑफ जापान के वित्तीय तकनीक सेंटर के पूर्व प्रमुख नाओयुकी इवाशिता के मुताबिक ये पहला मौका नहीं है, जब क्रिप्टो करेंसियों से ऐसी चिंता पैदा हुई हो। उन्होंने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम को बताया- 2013 में साइप्रस के वित्तीय संकट के समय वहां की सरकार ने पूंजी नियंत्रण (कैपिटल कंट्रोल) के नियम लागू किए थे। तब ये अंदेशा पैदा हुआ था कि बहुत से लोग इस नियम को तोड़ने के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल करेंग। इवाशिता ने कहा- ‘यह पहला बड़ा मौका था, जब क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनीलॉन्ड्रिंग के लिए किया गया था। अब पश्चिमी देशों को अंदेशा है कि रूस यही रास्ता अपना रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी का 12 फीसदी हिस्सा क्रिप्टो कारोबार में

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज की सेवा देने वाली कंपनी एफटीएक्स के सीईओ सैम बैंकमान फ्रायड ने सोमवार को कहा कि उनकी कंपनी इस बात को लेकर काफी सतर्क है कि कहीं क्रिप्टो करेंसियों का इस्तेमाल प्रतिबंधों को नाकाम करने के लिए न किया जाए। उन्होंने टीवी चैनल सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा- ‘अभी तक हमने रूस की तरफ से प्रतिबंध से बचने के लिए ऐसी कोई संगठित कोशिश होते नहीं देखी है। लेकिन अगर ऐसी कोशिश की गई, तो उस पर मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा।’



इस बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है कि रूस के कितने लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रखा है। लेकिन क्रिप्टो पेमेंट कंपनी ट्रिपल-ए का अनुमान है कि ये संख्या एक करोड़ 30 लाख तक हो सकती है। यानी रूस की कुल आबादी का 12 फीसदी हिस्सा क्रिप्टो कारोबार से जुड़ा हुआ है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने पिछले दिसंबर में बताया था कि रूसी नागरिकों ने पांच खरब रुबल (मौजूदा मूल्य पर लगभग 45 बिलियन डॉलर) का निवेश किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed