{"_id":"6198893041071c6fe90ced15","slug":"price-of-all-digital-currencies-including-bitcoin-ether-has-risen-again-in-the-crypto-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency Prices Today: क्रिप्टो बाजार में फिर लौटी रौनक, बिटकॉइन-इथर समेत सभी डिजिटल मुद्राओं में तेजी","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Cryptocurrency Prices Today: क्रिप्टो बाजार में फिर लौटी रौनक, बिटकॉइन-इथर समेत सभी डिजिटल मुद्राओं में तेजी
Sat, 20 Nov 2021 11:06 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:06 AM IST
सार
Cryptocurrency Prices Today: कई दिनों से क्रिप्टोकरेंसी के दामों में आ रही लगातार गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। शनिवार को लगभग सभी डिजिटल मुद्राओं में तेजी आई। इस बीच शीबा इनू क्वाइन की कीमत 15 फीसदी तक चढ़ गई।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी के दामों में आ रही लगातार गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया था। लेकिन, आज इस गिरावट पर ब्रेक लग गया और क्रिप्टो बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। शनिवार को लगभग सभी डिजिटल मुद्राओं की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा भाव शीबा इनू क्वाइन में हुआ, जो करीब 15 फीसदी चढ़ गई।
विज्ञापन
बिटक्वाइन की कीमत पांच फीसदी बढ़ी
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आई इस बहार के बीच दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत पांच फीसदी से ज्यादा बढ़ गई। इस तेजी के साथ इसका दाम बढ़कर 58,891 डॉलर पहुंच गया है। गौरतलब है कि बिटकॉइन ने हाल ही में 69000 डॉलर के अपने ऑल टाइम हाई को छुआ था। लेकिन अगले ही दिन से इसके भाव में गिरावट शुरू हो गई, जो शुक्रवार तक जारी थी।
विज्ञापन
दूसरी डिजिटल करेंसी में भी तेज बढ़त
बिटक्वाइन के बाद दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में भी आठ फीसदी की तेजी आई है। इस तेजी के साथ इसका दाम बढ़कर 3,55,725 रुपये पर पहुंच गया है। इस बीच डॉजक्वाइन की कीमतें 7 फीसदी, शिबा इनू क्वाइन 15 फीसदी, लाइटकॉइन 9 फीसदी, पोल्काडॉट 7 फीसदी बढ़ी हैं। इसके साथ ही कार्डानो, सोलाना समेत अन्य करेंसी भी रिकॉर्ड तेजी से बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
इथेरियम का बाजार पूंजीकरण छह गुना
डिजिटल मुद्राओं में आई इस तेजी के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी का बाजार पूंजीकरण 2.7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। बिटकॉइन का मार्केट कैप इस साल डबल हो गया है। वहीं इथेरियम के बाजार पूंजीकरण में सबसे तेज इजाफा देखने को मिला है, यह बढ़कर 6 गुना से ज्यादा हो चुका है।