फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Most of the digital currency in crypto market crashed but this cryptocurrency made investors rich

Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार में ज्यादातर करेंसी धराशायी, लेकिन इस क्रिप्टोकरेंसी ने किया निवेशकों को मालामाल

Tue, 11 Jan 2022 01:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Jan 2022 01:26 PM IST
सार

Alien Shiba Inu turns 1 lakh to 26 lakh: नए साल की शुरुआत होने से पहले ही क्रिप्टो बाजार में गिरावट का जो दौर शुरू हुआ  था, वो आज भी जारी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन से लेकर दूसरी टॉप करेंसी लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। इस बीच एलियन शीबा इनु नामक करेंसी ने निवेशकों को एक झटके में मालामाल कर दिया है।

 

विज्ञापन
Most of the digital currency in crypto market crashed but this cryptocurrency made investors rich
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay

विस्तार

नए साल की शुरुआत होने से पहले ही क्रिप्टो बाजार में गिरावट का जो दौर शुरू हुआ  था, वो आज भी जारी है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन से लेकर दूसरी टॉप डिजिटल करेंसी लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। हालांकि, इस बीच एलियन शीबा इनु नामक करेंसी ने निवेशकों को एक झटके में मालामाल कर दिया है।

विज्ञापन


एक लाख को कर दिया 26 लाख में तब्दील
एलियन शीबा इनु (ASHIB) को दरअसल, इसके नाम का बेहद फायदा मिला। बता दें कि दुनिया की टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में शीबा इनु कॉइन का नाम भी शामिल है, जिससे ये नई डिजिटल करेंसी प्रेरित है। बीते रविवार को इसका दाम आसमान छू गया और महज 24 घंटों के भीतर ही इसने निवेशकों के 1 लाख रुपये को 26 लाख रुपये में तब्दील कर दिया। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत एक दिन में 26 गुना बढ़ गई। शनिवार को इसकी कीमत लगभग 0.000376 डॉलर थी, जो 24 घंटे के बाद रविवार की दोपहर में 0.009869 डॉलर पर पहुंच गई थी। इससे निवेशकों के पैसे में जोरदार इजाफा कर दिया। 
विज्ञापन


क्रिप्टो बाजार में बिटक्वाइन का हाल बेहाल
गौरतलब है कि क्रिप्टो बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला नए साल की शुरुआत के बाद भी जारी है। दुनिया की सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम 40 फीसदी तक टूट चुका है। हालांकि, मंगलवार को कुछ राहत मिली और इसकी कीमत में मामूली इजाफा दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने तक बिटक्वाइन की कीमत 2048 रुपये बढ़कर 33,91,231 रुपये पर आ गई थी। इसकी कीमत में 0.06 फीसदी की तेजी आई। इस तेजी के साथ बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण 58.2 खरब रुपये हो गया। हालांकि, बिटक्वाइन के अलावा टॉप 10 करेंसियों में शामिल डिजिटल मुद्राएं लगातार लाल निशान पर ही कारोबार कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इथेरियम की कीमत 5 हजार रुपये घटी
बिटक्वाइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम की कीमत मंगलवार को 5000 रुपये तक गिर गई। लगातार गिरावट का दौर देख रही इस क्रिप्टोकरेंसी का दाम कम होकर 2,50,592 रुपये पर आ गया। इसके अलावा टेथर क्वाइन का भाव 0.46 फीसदी गिरकर 80.54 रुपये पर आ गया। अन्य क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो पोल्काडॉट 3.78 फीसदी, डॉजक्वाइन 4.93 फीसदी, शीबा इनु 6.05 फीसदी, लाइटक्वाइन 1.78 फीसदी और कार्डानो 2.47 फीसदी तक टूटकर कारोबार कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed