फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Most existing cryptocurrencies will perish know why former RBI governor Raghuram Rajan warned

Cryptocurrency News: आने वाले समय में खत्म हो जाएंगी ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी, जानें आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने क्यों किया आगाह

Wed, 24 Nov 2021 02:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Nov 2021 02:24 PM IST
सार

RBI Former Governor Said On Crypto: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि दुनिया में अभी क्रिप्टोकरेंसी का बाजार गर्म है, लेकिन जल्द ही मौजूदा डिजिटल मुद्राओं में से ज्यादातर खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
Most existing cryptocurrencies will perish know why former RBI governor Raghuram Rajan warned
रघुराम राजन

विस्तार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि दुनिया में अभी क्रिप्टोकरेंसी का बाजार गर्म है, लेकिन जल्द ही मौजूदा डिजिटल मुद्राओं में से ज्यादातर खत्म हो जाएंगी। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जबकि केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक बिल पेश करने वाली है, जबकि दूसरी ओर इस डिजिटल करेंसी में निवेशकों की रुचि बढ़ रही है। 

विज्ञापन


महज एक या दो क्रिप्टोकरेंसी बचेंगी
इस समय दुनिया में करीब 7,000 क्रिप्टोकरेंसी चलन में हैं। इनमें से कुछ बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो चुकीं हैं, जिनमें बिटक्वाइन, इथेरियम और टेथर शामिल हैं। राजन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि भले ही अभी हजारों की संख्सा में क्रिप्टोकरेंसी चलन में हैं, लेकिन आने वाले समय में इनमें से सिर्फ एक या दो क्रिप्टोकरेंसी ही बाकी रह जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चिटफंड की तरह समस्याएं आएंगी
लोगों के बीच बढ़ती क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता पर रघुराम राजन का कहना है कि क्रिप्टोकरंसी में भी चिट फंड जैसी ही समस्याएं हो सकती हैं। चिट फंड लोगों से पैसे लेते हैं और देखते ही देखते धराशायी हो जाते हैं। जबकि निवेशक हाथ मलते और प्रदर्शन करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्रिप्टो संपत्ति रखने वाले बहुत से लोग पीड़ित होने जा रहे हैं।

राजन बोले- मूर्ख खरीदना चाहते हैं इसे  
आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने यहां तक कह दिया कि अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी का वजूद सिर्फ इसलिए है क्योंकि केवल इसलिए है मूर्ख लोग उन्हें खरीदना चाहते हैं। इनकी कीमतों में एक दम उछाल आना भी ऐसे निवेशकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्रिप्टो का स्थायी मूल्य नहीं है, लेकिन अच्छा रिटर्न देने के चलते अपनी उपस्थिति बनाए रख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed